
हॉलीवुड फिल्म 'रेम्बो लास्ट ब्लड' के 72 वर्षीय एक्टर सिलवेस्टर इस समय सुर्खियों में हैं। सिलवेस्टर फिल्म का प्रमोशन करने सिलवेस्टर मैनचेस्टर, लंदन और बर्मिंघम भी जाएंगे। इस दौरान उनका एक फैसला चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने डिसाइड किया है कि इवेंट में सेल्फी लेने वालों पर 1081 डॉलर का चार्ज लगाया जाए। सिलवेस्टर ने फैसला तो ले लिया लेकिन अब फैंस जमकर उनका मजाक बना रहे हैं।
फिल्म प्रमोशन के लिए अगस्त और सितंबर में एन ईवनिंग विद सिलवेस्टर नाम से एक इवेंट ऑर्गेनाइज किया जाएगा। इस प्रमोशनल टूर के टिकट पहले 160 डॉलर रखे गए थे। लेकिन बाद में इन्हें प्रीमियम फोटो एक्सपीरियंस के नाम पर बढ़ाकर 1081 डॉलर कर दिया गया। पैकेज में ब्लैक टाई डिनर 3 दिन होगा। जिसमें फैन्स को लाइव स्टेज इंटरव्यू देखने को भी मिलेगा। थ्री कोर्स डिनर भी होगा। साइन की गई चीजों की नीलामी भी होगी।
भारी-भरकम चार्ज के बारे में सुनते ही फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिलवेस्टर को जमकर कोसा। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा- इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। तुमसे मिलने के लिए हमें किडनी बेचने की जरूरत नहीं है। वहीं अवेंट के अधिकारियों ने कहा- यह सब नहीं करेंगे तो कास्ट कैसे निकलेगा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।