कोरोना वायरस का कहर, एक और स्टार ने गवाई जान, 52 साल के सिंगर का निधन

Published : Apr 02, 2020, 11:46 AM IST
कोरोना वायरस का कहर, एक और स्टार ने गवाई जान, 52 साल के सिंगर का निधन

सार

कोरोना वायरस ने विश्व भर में अपने पैर पसार लिए हैं। इसकी वजह से कई जानें भी जा चुकी हैं। दुनिया भर में अब तक 936045 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 47245 लोग इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। हाल ही में एक्टर एंड्रू जैक के निधन की खबर सामने आई थी।

मुंबई. कोरोना वायरस ने विश्व भर में अपने पैर पसार लिए हैं। इसकी वजह से कई जानें भी जा चुकी हैं। दुनिया भर में अब तक 936045 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा 47245 लोग इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गवां चुके हैं। हाल ही में एक्टर एंड्रू जैक के निधन की खबर सामने आई थी। अब हाल ही में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एडम स्लेजिंजर की कोरोना की वजह से मौत की खबर आई है। सिंगर की मौत की वजह से एक्टर टॉम हैंक्स सदमे में आ गए हैं।

टॉम हैंक्स ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

टॉम हैंक्स ने उनके निधन पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि वो आज बेहद दुखी हैं। एडम स्लेजिंजर के बिना कोई प्लेटोन नहीं होगा, उनके That Thing You Do! के बिना, वो एक आश्चर्य थे, जिन्हें हमने COVID-19 के कारण खो दिया।' बता दें कि टॉम हैंक्स भी बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे लेकिन वो तुरंत अपनी पत्नी रीटा विल्सन के साथ आस्ट्रेलिया में ही क्वारनटीन में चल गए और कुछ समय के इलाज के बाद अब वो बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसके साथ ही अब वो अपने घर यूएस लौट चुके हैं।

 

को राइटर रह चुका है सिंगर  

बताया जा रहा है कि कुछ ही समय पहले एडम स्लेजिंजर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी, जिसके बाद आज उनके निधन की खबर आई है। स्लेजिंजर की उम्र 52 वर्ष थी। बता दें, एडम 90s के मशहूर म्यूजिक बैंड 'फाउनडेशन ऑफ वेन' में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं। वो टीम के साथ Stacy’s Mom और Hey Julie जैसे शानदार हिट्स भी दे चुके हैं। इसके अलावा स्लेजिंजर Golden Globes, Tonys, Grammys और Emmys जैसे कई अवॉर्ड के नॉमिनेट हो चुके हैं। उन्होंने 2009 में A Colbert Christmas: The Greatest Gift of All! के लिए ग्रैमी जीता था। इसके साथ ही वो Emmys विजेता भी रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Golden Globe Awards में एक-दूसरे में खोए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखें Lovey-Dovey Moments
Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?