कनिका कपूर के बाद एक और स्टार में मिला कोरोना वायरस, यौन शोषण का ये आरोपी है जेल में बंद

हार्वे को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने एक महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। हार्वे पर हॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस सहित 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है।

Asianet News Hindi | Published : Mar 23, 2020 10:15 AM IST / Updated: Mar 23 2020, 11:00 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर में कोरोना वायरस पाया गया है। उनका इलाज लखनऊ में चल रही है। इसी बीच ऐसी खबर आ रही है कि एक और एक्टर में कोरोना वायरस  पाया गया है। ये एक्टक और कोई नहीं बल्कि हॉलीवुड का फेमस डायरेक्टर हार्वे वीनस्टीन है।


जेल में सजा काट रहे हार्वे
दुष्कर्म और यौन शोषण मामले में 23 साल की जेल होने के कुछ दिनों बाद ही सजा काट रहे हार्वे वीनस्टीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक अमेरिकी न्यूज पेपर ने रविवार शाम को यह बताया है कि हार्वे जेल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, हार्वे के प्रवक्ताओं ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

Latest Videos


अस्पताल में हुआ इलाज
न्यूयॉर्क सिटी से बुफालो स्थित जेल में ट्रांसफर किए जाने से पहले हार्वे को रिकर्स आइलैंड जेल में रखा गया था। जेल में छाती में दर्द की शिकायत के बाद मैनहैटन हॉस्पिटल में उनका इलाज भी हुआ था। बता दें इस वक्त कोरोना के कहर से हर तरफ दहशद फैली हुई हैं। देश विदेश के कई शहर शटडाउन कर दिए गए हैं।


23 साल की जेल
हार्वे को न्यूयॉर्क की एक अदालत ने एक महिला से यौन शोषण के आरोप में दोषी पाया था, जिसमें उन्हें 23 साल की सजा सुनाई गई है। हार्वे पर हॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस सहित 100 से ज्यादा महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लग चुका है। इसके बाद #Metoo कैंपेन के जरिए कई दूसरी महिलाओं ने अपनी बात सोशल मीडिया पर रखी थी। 

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री