20 साल के बनते बिगड़ते रिश्ते के बाद शादी के बंधन में बंधी 52 साल की एक्ट्रेस, शेयर की बेडरूम फोटो

हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेज लंबे समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। बता दें कि उन्होंने शनिवार देर रात मंगेतर बेन एफ्लेक से शादी कर ली। अपनी शादी की जानकारी उन्होंने रविवार को स्टेटमेंट जारी कर दी।

Asianet News Hindi | Published : Jul 18, 2022 4:29 AM IST / Updated: Jul 18 2022, 10:19 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. जानीमानी हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज  (Jennifer Lopez) आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गई। शनिवार देर रात 52 साल की जेनिफर ने खुद से 3 साल छोटे मंगेतर बेन एफ्लेक (Ben Affleck) ने लॉस वेगास में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। शादी के बाद उन्होंने एक स्टेटमेंट जारी कर इसकी सूचना फैन्स को दी। बता दें कि दो बच्चों की मां जेनिफर की ये चौथी शादी है। उन्होंने अपनी शादी की कुछ फोटोज भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जेनिफर की शादी को लेकर लंबे समय अटकले लगाई जा रही थी। बता दें कि कपल ने 20 साल पहले सगाई की थी, लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और अलग हो गए। हालांकि, लंबे समय बाद दोनों फिर साथ आए और हाल ही में दोबारा सगाई की थी। तभी से दोनों की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। सगाई के बाद जेनिफर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की थी। 


हमने कर दिखाया- जेनिफर लोपेज
जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक के साथ शादी करने के बाद इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है। उन्होंने फोटोज शेयर कर लिखा- आखिर हमने कर दिखाया। प्यार सुंदर है, दयालु है और यह पता चला है कि प्यार धैर्यवान है। बीस साल धैर्य। बात दें कि शादी के लिए उन्होंने खासतौर पर लॉस वेगास को चुना था। बता दें कि 20 साल पहले दोनों का रिश्ता का खत्म होने के बाद जेनिफर एलेक्स रोड्रिगेज के साथ रिलेशनशिप में आई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया। एलेक्स से अलग होने के बाद जेनिफर फिर बेन के साथ आ गई। और अब दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने कुछ घंटे पहले अपनी बेडरूम फोटो भी शेयर की है।


2 बच्चों की मां है जेनिफर लोपेज
बता दें कि जेनिफर लोपेज प्रोफेशनल के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रही है। उन्होंने लाइफ में 3 शादियां की और उनके 2 बच्चे हैं। उन्होंने सबसे पहले ओजानी नोआ से 1997 में शादी की थी। हालांकि, यह शादी महज सालभर में ही टूट गई। फिर उन्होंने 2001 में  क्रिस जड से शादी की। तीन साल चली यह शादी 2003 में खत्म हो गई। मार्क एंथोनी से उन्होंने 2004 में शादी की। मार्क से उनकी शादी लंबी चली और दौरान वे दो बच्चे  एम्मे मरिबेल मुनिज और मैक्सिमिलियन डेविड मुनीज की मां भी बनी। 2014 में वे मार्क से अलग हो गई और फिर उनकी जिंदगी में बेन एफ्लेक ने दस्तक दी। बता दें कि बेन भी तलाकशुदा और 3 बच्चों के पिता है। 
 

 

ये भी पढ़ें
कम नहीं रही प्रियंका चोपड़ा की इश्कबाजी, शादीशुदा तक से लड़ाई आंख, 1 की पत्नी तो पहुंच गई थी धमकाने

आखिर ऐसा क्या है अक्षय कुमार के बेटे में कि उसमें पति राजेश खन्ना की झलक देखती हैं डिंपल कपाड़िया

तो क्या इस वजह से बच्चे पैदा नहीं करना चाहती ये 7 TV एक्ट्रेस, शादी के सालों बाद भी सूनी है गोद

1 बटन पर टीका टॉप पहन आंख मारने वाली एक्ट्रेस ने शेयर किए 7 बेडरूम PHOTOS, फैन्स बोले- So Sexy

समंदर किनारे पानी में लेटकर मौनी रॉय ने दिए पोज, फ्लॉन्ट किया सेक्सी-बोल्ड फीगर, PHOTOS

Read more Articles on
Share this article
click me!