
लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर जेनिफर लोपेज चौथी बार शादी करने जा रही हैं। जेनिफर के मुताबिक वो पिछले दो सालों से न्यूयॉर्क यांकीज बेसबॉल टीम के पूर्व खिलाड़ी एलेक्स रोड्रिग्स को डेट कर रही हैं। एलेक्स ने मार्च 2019 में जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था। जेनिफर अब इस रिश्ते को गंभीरता से ले रही हैं और नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहती हैं।
वॉशरूम में जेनिफर को किया था प्रपोज :
एलेन ली डीजेनेरेस के शो में जेनिफर ने बताया था कि वो और एलेक्स 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बेवर्ली हिल्स होटल में जेनिफर ने एलेक्स को देखा और उनके पास गईं। वहीं से उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई। जेनिफर ने एक और किस्सा शेयर करते हुए बताया था- "एक बार एलेक्स और मैं डिनर डेट पर गए। हम डिनर कर रहे थे। इस बीच अचानक एलेक्स वॉशरूम गए। तभी मेरे पास टेक्स्ट मैसेज आया। मुझे लगा मेरे किसी दोस्त ने मैसेज किया, लेकिन वो मैसेज एलेक्स ने किया था। उसमें उन्होंने लिखा था-'तुम बहुत खुबसूरत हो और तुम्हारे सामने मैं ठीक-ठाक लगता हूं।' एलेक्स ने इमानदारी से मुझे वो मैसेज किया था जो मुझे बेहद पसंद आया।"
इससे पहले तीन शादियां कर चुकीं जेनिफर :
जेलो के नाम से मशहूर जेनिफर ने पहली शादी क्यूबाई वेटर ओजानी नोआ से 1998 में की थी। हालांकि ये सिर्फ एक साल बाद ही खत्म हो गई थी। 2001 में उन्होंने डांसर क्रिस जड से शादी की और 2003 में उनका तलाक हो गया। 2004 में उन्होंने सिंगर मार्क एंथोनी से रिश्ता जोड़ा, जिससे उनके 11 साल के जुड़वां बच्चे मैक्स और एम्मे हैं। 2014 में एंथोनी से भी जेनिफर का तलाक हो गया था।
शादी प्यार में पड़ने और घर शेयर करने से कहीं ज्यादा बड़ी बात :
जेनिफर का कहना है कि इससे पहले भले ही उनकी तीन शादियां सक्सेसफुल नहीं रहीं, लेकिन इस बार उनका यह रिश्ता बना रहेगा। जेनिफर कहती हैं- "मैं समझ गई हूं कि शादी सिर्फ प्यार में पड़ने और घर शेयर करने से कहीं ज्यादा बड़ी बात है। एलेक्स और मेरे बीच शुरू से ही एक रिश्ता रहा है और शायद मैं उनके साथ अपना भविष्य देख सकती हूं।"
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।