एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस का कहर, चीन में इस फिल्म का टला प्रीमियर

Published : Feb 05, 2020, 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस का कहर, चीन में इस फिल्म का टला प्रीमियर

सार

ऑस्कर पुरस्कारों की दावेदारों में एक 'जोजो रैबिट' 12 फरवरी को रिलीज की जानी थी। अब कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही फरवरी और मार्च महीने में होने वाले सभी लाइव म्यूजिक शोज को भी रोक दिया गया है।

मुंबई. इन दिनों पूरा चीन कोरोना वायरस के आगोश में है। वहां का प्रशासन इस माहामारी को रोकने के लिए कई कोशिशें कर रहा हैं। इस वायरस के प्रकोप से बचने के लिए लोग खुद ही सतर्कता बरत रहे हैं। वहां के लोग कम से कम घर से बाहर निकल रहे हैं। इस वायरस का कहर मनोरंज जगत पर भी पड़ रहा है। हॉलीवुड फिल्म 'जोजो रैबिट' का प्रीमियर भी फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। मेकर्स ने ये फैसला वायरस की वजह से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए लिया है। 

इस किताब पर आधारित है फिल्म 

गौरतलब है कि, 'जोजो रैबिट' 2019 की अमेरिकन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह क्रिस्टीन लेयन्स की किताब कैजिंग स्काईज पर आधारित है। फिल्म का डायरेक्शन और लेखन वेटिटी द्वारा किया गया है। ये फिल्म ऑस्कर 2020 की कई श्रेणियों में नामांकित की गई है।

इस समय चीन में सिनेमा पूरी तरह से ठप पड़ चुका है। फिल्मों से लेकर टीवी प्रोडक्शन अनिश्चित काल के लिए रोक दिए गए हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में चीनी नव वर्ष की छुट्टी 10 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। चीन के लोग अधिकांश अपने घरों में बंद रहते हैं और बहुत जरूरत के समान के लिए ही बाहर निकलते हैं। जिसके चलते सभी तरह का व्यापार भी बंद पड़ा हुआ है।

12 फरवरी को रिलीज की जानी थी फिल्म 

ऑस्कर पुरस्कारों की दावेदारों में एक 'जोजो रैबिट' 12 फरवरी को रिलीज की जानी थी। अब कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट स्थगित कर दी गई है। इसके साथ ही फरवरी और मार्च महीने में होने वाले सभी लाइव म्यूजिक शोज को भी रोक दिया गया है। कई विदेशी म्यूजिक ग्रुप, जो इस दौरान चीन की यात्रा पर आने वाले थे उन्होंने भी फिलहाल अपने कार्यक्रमों को टालना ही उचित समझा है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

1350 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही, देखें वायरल VIDEO
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात