Paris Hilton-Carter Reum की शादी होगी भव्य, करोड़ों में है ड्रेस और रिंग की कीमत

Published : Nov 09, 2021, 07:30 PM ISTUpdated : Nov 09, 2021, 07:37 PM IST
Paris Hilton-Carter Reum की शादी होगी भव्य, करोड़ों में है ड्रेस और रिंग की कीमत

सार

अमेरिकी एक्ट्रेस, सिंगर पेरिस हिल्टन (Paris Hilton)अपने बॉयफ्रेंड कार्टर रेम (Carter Reum) के साथ शादी करने जा रही हैं। 11 नवंबर को दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। दोनों की शादी यादगार रहने वाली है, क्योंकि इसमें पैसा पानी की तरह बहाया जाने वाला है। भव्य तरीके से दोनों एक दूसरे को 'आई डू' कहने वाले हैं।

मुंबई. अमेरिकन एक्ट्रेस, सिंगर, मॉडल पेरिस हिल्टन (Hollywood Singer Paris Hilton) 11 नवंबर को दुल्हन बनने जा रही हैं। अपने बॉयफ्रेंड कार्टर रेम (Carter Reum)के साथ नई दुनिया बसाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भव्य तरीके से इनकी शादी का आयोजन किया जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो 60 हजार डॉलर इनकी शादी की रजिस्ट्री पर खर्च होने वाला है। एक्ट्रेस बेवर्ली हिल्स के गुड शेफर्ड चर्च में अपने प्रेमी को 'आई डू' (I DO) कहेंगी। इसके बाद वो अपने स्वर्गीय दादा बैरोन हिल्टन के बेल एयर एस्टेट में एक विशाल शादी का रिसेप्शन करने वाली हैं। 

फरवरी 2021  में दोनों ने की थी सगाई
पेरिस और उनके होने वाले जीवन शादी रेम को कई बार सार्वजनिक जगह पर देखा गया। दोनों के प्यार के किस्से हॉलीवुड के गलियारों में खूब घूम रहे हैं। अब शादी के चर्चे हर जगह हो रही है। कार्टर रेम एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं।  40 वर्षीय पेरिस और रेम ने इस साल फरवरी में सगाई कर ली थी। इस महीने की शुरूआत में लॉस वेगास में एक भव्य बैचलर पार्टी का भी आनंद उठाते दोनों देखे गए थे।

शादी में पेरिस व्हाइट गाउन में आएंगी नजर
शादी में पेरिस क्या पहनेंगी इसका भी खुलासा हुआ है। पीकॉक यूट्यूब चैनल ( Peacock YouTube channel  पर 'पेरिस इन लव' शीर्षक से एक वीडियो जारी किया गया है। उनकी शादी की तैयारी कैसे हो रही है, वो क्या पहनेंगी समेत कई चीजें आप इस वीडियो में देख सकते हैं। वीडियो में आप उनकी मां कैथी हिल्टन और बेवर्ली हिल्स को भी उत्साहित देख सकते हैं। 

पेरिस व्हाइट कलर की गाउन पहनेंगी। जिसे बेहद ही शानदार तरीके से बनाया गया है। इसके साथ वो डायमंड नेकपीस और कानों में स्टड के साथ दुल्हन लुक को कंप्लीट करेंगी। वहीं रेम  गहरे नीले रंग का टक्सीडो पहनेंगे और काले रंग की टाई कैरी करेंगे।

करोड़ों रुपए की अंगूठी पहनेंगी हिल्टन 
पेरिस हिल्टन की सगाई की अंगूठी की कीमत 2 मिलियन डॉलर है। अंगूठी को लुइस कार्टियर के परपोते जीन डूसेट ने डिजाइन किया है। इसमे 20 कैरेट पन्ना समेत हीरे जड़े हुए हैं। 

पेरिस 'वेडिंग रजिस्ट्री

पेरिस हिल्टन की शादी की रजिस्ट्री का कुल खर्च साठ हजार डॉलर है। उन्होंने और उनके प्रेमी कार्टर रेम ने एक चम्मच के साथ 1,000 डॉलर के क्रिस्टल कैवियार सर्वर और 4,885 डॉलर के बैकारेट फूलदान सहित कई आइटम देने की व्यवस्था की है। इस जोड़े ने आधिकारिक तौर पर गीरी पर अपनी रजिस्ट्री पोस्ट कर दी है, जिसकी कुल कीमत लगभग 60,000 डॉलर है।

इतनी महंगी चीजें पेरिस को मिलेंगी

हिल्टन की इच्छा सूची में सबसे महंगी वस्तुओं में से एक 500 डॉलर की हर्मीस थाली, एक 985 डॉलर की क्रिस्टोफल पार्टी ट्रे, एक चम्मच के साथ एक 1,000 डॉलर का क्रिस्टल कैवियार सर्वर, और एक 4,885 डॉलर का बैकारेट फूलदान है। सूची में एक 990 डॉलर का बैकरेट लैंप, 1,845 डॉलर के 6 कैवियार वोदका सेट, और 355 डॉलर का क्रिस्टल वाइन ग्लास भी है।इसके साथ 140 डॉलर का डिकैन्टर, 185 डॉलर का केक, और 250 डॉलर का आईस टॉन्ग।

और पढ़ें:

40 साल की पेरिस हिल्टन चौथी बार हुईं इंगेज, 3 साल पहले टूट चुका है रिश्ता

सुपरहीरो बन Angelina Jolie भारत में छाईं, Eternals ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

SRK के रेस्टोरेंट में Alia और Ranbir Kapoor का डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो
Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!