
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जेठानी सोफी टर्नर (Sophie Turner) दोबारा मां बन गई है। उन्होंने गुरुवार को बेटी को जन्म दिया। उनके स्पोकपर्सन ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि जो जोनास (Joe Jonas) और सोफी बेटी के आने से बेहद खुश है। आपको बता दें कि कपल की पहले ही 2 साल की एक बेटी विला है। कपल ने 2019 में लास वेगास में सीक्रेट शादी की थी। फिर दो महीने बाद फ्रांस में दोबारा पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। सोफी हॉलीवुड फिल्मों की जानीमानी एक्ट्रेस है। उन्हें खासतौर पर टीवी शो द गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए जाना जाता है। 59 एपिसोड वाले इस शो में उन्होंने लीड रोल प्ले किया था।
डेटिंग के 3 साल बाद की थी सोफी टर्नर ने शादी
आपको बता दें कि सोफी टर्नर ने प्रियंका चोपड़ा के पित निक जोनास के बड़े भाई जो जोनास के साथ 3 साल डेटिंग के बाद शादी करने का फैसला किया था। कपल ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी। डेटिंग के सालभर बाद दोनों ने अक्टूबर 2017 में सगाई की थी। हालांकि, कपल की शादी प्रियंका-निक की शादी के बाद हुई थी। सोफी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वे प्रियंका की शादी में इंडिया में आए थे उन लोगों का स्वागत एकदम शाही तरीके से किया गया था। उन्होंने अपने देवरानी की तारीफ करते हुए यह भी कहा था कि उसे भारत में पूजा जाता है, वो सुपरस्टार है। वैसे, आपको बता दें कि प्रियंका की जेठानी सोफी उम्र में उनसे 14 साल छोटी है फिर भी दोनों में खास बॉन्डिंग देखी जाती है।
पति जो जोनास से लंबी है सोफी टर्नर
आपको बता दें कि सोफी टर्नर अपने पति जो जोनास ने हाईट में लंबी है। उन्होंने गेम ऑफ थ्रोन्स के अलावा अनादर मी, बरेली लेथल, एक्स-मेन: ऐपोकेलिप्स, जोशी, टाइण फ्रीक, डार्क फोनिक्स जैसी फिल्मों में काम किया है। वे टीवी सीरियलों में भी काम कर चुकी है। फिलहाल वे द स्टेयरकेस में लीड रो प्ले कर रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोफी को 8 बार गेम ऑफ थ्रोन्स के लिए नॉमिनेशन मिला था और इसमें से 3 बार वे अवॉर्ड जीत चुकी है। इताना ही नहीं उन्हें 2016 में बेस्ट ग्लोबल एक्ट्रेस का खिताब भी मिला था।
ये भी पढ़ें
3 साल से पर्दे से गायब ऋतिक रोशन, फिर भी मेकर्स ने लगाया करोड़ों का दांव, इसलिए उठाया रिस्क
PHOTOS: खूबसूरती में बहू को टक्कर देती हैं प्रियंका चोपड़ा की सास, दोनों की उम्र में है इतना अंतर
तारक मेहता की बबिता जी ने लगाए सेक्सी ठुमके, मुनमुन दत्ता का ऐसा बोल्ड लुक देखे फैन्स बेकाबू
OMG: बेबी बंप के साथ सड़कों पर घूमती नजर आई राखी सावंत, फिर जो हुआ उसे देख उड़े सभी के होश
बॉलीवुड ही नहीं साउथ के साथ हॉलीवुड फिल्में भी आ रही बॉक्सऑफिस हिलाने, इतने करोड़ का लगा है दांव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।