'सिटाडेल' में नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडन

Published : Jan 15, 2020, 04:18 PM IST
'सिटाडेल' में नजर आएंगे प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडन

सार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटेन के अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ 'सिटाडेल' में नजर आएंगी

लॉस एंजिलिस: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास ब्रिटेन के अभिनेता रिचर्ड मैडन के साथ 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। अमेजन स्टूडियो की योजना 'सिटाडेल' के साथ कई सीरीज वाली फ्रेंचाइजी शुरू करने की है और स्थानीय प्रोडक्शन इटली, भारत तथा मैक्सिको में भी तैयार किए जाएंगे।

'डेडलाइन' की खबर के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी के अमेरिकी संस्करण को 'मदरशिप' कहा जा रहा है। अभिनेत्री प्रियंका ने यह खबर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसकी शूटिंग जल्द ही शुरू हो जाएगी।

रिचर्ड मैडन एचबीओ की 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और नेटफ्लिक्स सीरीज 'बॉडीगार्ड' में नजर आ चुके हैं।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Collection Day 25: 'धुरंधर 2' 1700 करोड़ पार, खतरे में 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड!
Dacoit Box Office Collection Day 3: धुरंधर 2 की आंधी में मृणाल ठाकुर की फिल्म ने इतना कमाया