
न्यूयॉर्क/मुंबई। अमेरिकी रैपर ह्यूई की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस दौरान एक अन्य शख्स भी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक यह घटना अमेरिका के सेंट लुइस के किनलोच में गुरुवार रात करीब 11 बजे घटी। पुलिस ने मृतक की पहचान 32 साल के लॉरेंस फ्रैंक्स जूनियर के रूप में की है, जिसे फैंस ह्यूई के नाम से जानते हैं। हालांकि मामले की जांच अभी चल रही है। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि गोलीबारी कैसे हुई या इसके पीछे क्या मकसद था। पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई तो वहां करीब 10 लोग मौजूद थे।
ह्यूई को ‘‘पॉप, लॉक एंड ड्रॉप इट’ से पहचान मिली। इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। बता दें बीते 25 मई को एक अश्वेत अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड को श्वेत पुलिस अधिकारी ने गला दबाकर मार दिया था। इसके बाद से ही अमेरिका में जमकर विरोध प्रदर्शन हुए। इस घटना के बाद से ही अमेरिका में अफ्रीका और अमेरिका के लोगों के बीच कानून की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे। तमाम हॉलीवुड स्टार्स जैसे बियॉन्से, कार्डी बी, टेलर स्विफ्ट, जॉन बोयेगा, जॉन चीडो, स्टीव कोरैल, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा, रिहाना, बेला हदीद और जैनेल मौने जैसे सेलिब्रिटीज भी प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इसके विरोध में ऑनलाइन कैम्पेन शुरू किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।