WWE का ये स्टार बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को कर रहा सपोर्ट तो फैंस ने किया शुक्रिया

Published : Feb 06, 2020, 08:14 AM IST
WWE का ये स्टार बिग बॉस के इस कंटेस्टेंट को कर रहा सपोर्ट तो फैंस ने किया शुक्रिया

सार

बिग बॉस के 18 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और शो 19वें हफ्ते में एंट्री कर चुका है। इसमें रोजाना नए बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। शो को खत्म होने में भी कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच जीतने की होड़ भी तेज हो गई है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी। 

मुंबई. बिग बॉस के 18 हफ्ते पूरे हो चुके हैं और शो 19वें हफ्ते में एंट्री कर चुका है। इसमें रोजाना नए बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। शो को खत्म होने में भी कुछ ही हफ्ते बचे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स के बीच जीतने की होड़ भी तेज हो गई है। वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी कंटेस्टेंट्स की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि ऐसा पहली बार है जब शो आखिरी में इतने कंटेस्टेंट बचे हैं। अब ऐसे में WWE स्टार जॉन सीना ने आसिम रियाज की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है और सपोर्ट करने की तरफ इशारा किया है। 

इन कंटेस्टेंट्स को माना जा रहा है मजबूत

शो में सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, शहनाज गिल और पारस छाबड़ा को मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा है। आसिम रियाज की लोकप्रियता अब अमेरिका तक पहुंच गई है। WWE के जाने-माने रेसलर जॉन सीना ने आसिम रियाज की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। जॉन सीना तस्वीरें अपलोड करते हुए कोई कैप्शन नहीं लिखते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। जॉन सीना ने तो इसका कोई कैप्शन नहीं लिखा है, लेकिन उनके फैन्स आसिम का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। आसिम रियाज की ये बिग बॉस शो में एंट्री के दौरान की तस्वीर है। 

 

रणवीर सिंह के स्टाइल की कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले भी जॉन सीना बॉलीवुड एक्टर्स की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की भी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।  इस फोटो में रणवीर ने स्टाइलिश सनग्लासेस लगाए हुए थे और साथ में मल्टी-कलर की प्रिंटेड कमीज पहनी हुई थी। बता दें, जॉन सीना, फिलहाल अपनी फिल्म प्लेइंग विद फायर रिलीज हो चुकी हैं और दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी खूब पसंद आ रही है। वहीं, रणवीर सिंह की बात करें तो वे डायरेक्टर कबीर खान की फिल्म 83 में काम कर रहे हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

1350 करोड़ कमाने वाली 'धुरंधर' पाकिस्तान में 16 रुपए में बिक रही, देखें वायरल VIDEO
Priyanka Chopra ने निक जोनस संग शादी पर उठे सवालों पर तोड़ी चुप्पी? उम्र के अंतर पर भी की बात