
नई दिल्ली। आजादी के बाद से फैशन की दुनिया में भारत ने खूब तरक्की की। फैशन डिजाइनरों ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर का लोहा मनवाया। इनमें से एक नाम बिभु महापात्रा (Bibhu Mohapatra) का है। उनके द्वारा डिजाइन किये गए कपड़े विदेशों में खूब पसंद किये जाते हैं।
बिभु महापात्रा इंडिया के टॉप फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। इनके द्वारा डिजाइन किए गये ड्रेस भारत ही नहीं बल्कि न्यूयॉर्क (अमेरिका) में भी बेहद पसंद किए जाते हैं। इनके द्वारा डिजाइन किये गए ड्रेस अभिनेत्री करीना कपूर से लेकर बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा तक पहन चुकी हैं। मिशेल ओबाम अपने साथ-साथ अपने बच्चों के भी ड्रेस बिभु महापात्रा से डिजाइन करवाती हैं। बिभु का समर कलेक्शन सबसे बेहतर माना जाता है।
राउरकेला में हुआ था बिभु महापात्रा का जन्म
बिभु महापात्रा का जन्म ओडिशा के राउरकेला जिले में हुआ था। उनकी पढ़ाई-लिखाई यहां पर हुई। 1996 में वे अमेरिका चले गए और यूटा स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया। उन्होंने अमेरिकी फैशन लेबल हैल्सन में काम किया। बिभु न्यूयॉर्क में बस गए हैं। वह न्यूयॉर्क से ही अपने डिजाइनिंग के काम को आगे बढ़ा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा के पास विदेश जाने को नहीं थे पैसे, 500 रुपए मिली थी पहली सैलरी, आज है फैशन की दुनिया में धाक
2008 में लॉन्च किया था अपना लेबल
बिभु ने कई प्रतिष्ठित मैगजीन के लिए अपने डिजाइन दिए हैं, जिसमें डीएनए, न्यूयॉर्क पत्रिका, समय, फोर्ब्स, वॉल स्ट्रीट जर्नल, मैरी क्लेयर, गोथम मैगजीन, वोग और जे शामिल हैं। बिभु महापात्रा ने 1997 में बेस्ट विंग वियर डिजाइनर के लिए क्रिटिक्स अवार्ड भी अपने नाम किया था। हैल्स्टन एंड जे. और मेंडल सहित हाई प्रोफाइल ब्रांडों के साथ काम करने के बाद 2008 में बिभु महापात्रा ने अपना पहला खुद का लेबल Bibhu Mohapatra purple label लॉन्च किया था।
उन्होंने न्यूयॉर्क, मुंबई, फ्रैंकफर्ट, बीजिंग और नई दिल्ली में अपने नाम से लक्जरी ड्रेस तैयार किए। उनका कलेक्शन न्यूयॉर्क में बर्गडोफ गुडमैन, नीमन मार्कस, एसएक्स सहित चीन में लेन क्रॉफर्ड और दुनिया भर के अन्य बुटीक द्वारा बेचा जाता है।
यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं सब्यसाची मुखर्जी, जिनके डिजाइनर लहंगे पहनने का सपना देखती हैं लड़कियां
Stories and articles about tracking the evolution of Indian fashion in Hindi at Asianet News Hindi in the last 75 years