आजादी का अमृत महोत्सव: स्पेस स्टेशन से मिली भारत को बधाई, इटैलियन एस्ट्रोनॉट ने कहा- 'स्काई इज नॉट लिमिट'

Published : Aug 13, 2022, 03:34 PM IST
आजादी का अमृत महोत्सव: स्पेस स्टेशन से मिली भारत को बधाई, इटैलियन एस्ट्रोनॉट ने कहा- 'स्काई इज नॉट लिमिट'

सार

भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा हैं और देश भर में हर घर तिरंगा लहरा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा लहरा रहा है। वहीं इसरो ने भी अपने ही स्टाइल में भारत को बधाई दी है। 

नई दिल्ली. भारत अपनी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इसरो स्पेस स्टेशन से इटैलियन एस्ट्रोनॉट ने भी भारत को आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने पर बधाई दी है। इटैलियन एस्ट्रोनॉट ने कहा कि स्काई इज नॉट लिमिट। एस्ट्रोनॉट सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने इसरो को गगनयान की सफलता के लिए भी बधाई दी है। सोशल मीडिया पर जारी उनका स्टेटमेंट करोड़ों भारतीयों के लिए सुखद अनुभव की तरह है। 

इंटरनेशनल स्पेस एजेंसी ने भारत के लिए बधाई भरा संदेश भेजा है। इटैलियन एस्ट्रोनॉट सामंथा ने कहा कि भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो और इंटरनेशनल स्पेस एजेंसी के संयुक्त प्रयास से मिशन जारी है। हम विज्ञान के सहारे अपने क्लाइमेट को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश कर रहे हैं। इसा, नासा और दुनिया की सभी स्पेस एजेंसीज यह कोशिश कर रही हैं। हम इसरो को कांग्रैचुलेट करना चाहते हैं कि वे गगनयान प्रोग्राम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाएं। हमारा उद्देश्य है कि हम इसरो के साथ मिलकर पूरे यूनिवर्स को एकसाथ लाएं। इसी लक्ष्य के साथ हम सभी आगे बढ़ रहे हैं।

 

पीएम मोदी ने की अभियान की शुरूआत
पीएम नरेंद्र मोदी और भारत सरकार ने हर घर तिरंगा कैंपेन शुरू कर दिया है। 13 अगस्त से यह अभियान चालू कर दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराया जा रहा है। वहीं राज्य सरकारें भी इस अभियान को पूरा करने में जुट गई हैं। ग्राम पंचायत स्तर पर भी हर घर तिरंगा फहराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई भी दी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी अपने ही अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं भारतीय हूं और हम भारत की आजादी के 75 वर्ष का जश्न मना रहे हैं। 

यह भी पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस विशेष: कौन है ये सीकर के सपूत, जिन्होंने दिया था गांधीजी को 'बापू' नाम, और थे उनके 5वें पुत्र

 

PREV

India celebrates 75 years of independence this year. Stay updated with latest independence events, news and coverage on Asianet Hindi News Portal.

Recommended Stories

Cold Wave in Jaipur: राजस्थान में सर्दी का सितम, घने कोहरे में गायब हुआ जयपुर!
Lucknow Weather Update: घना कोहरा, सिहरती हवाएं और AQI 350! लखनऊ में हालात बिगड़े