चेन्नई की जीत से खुश कप्तान एमएस धोनी बोले, 'ये एक मैच था जो परफेक्ट के करीब था'

Published : Oct 14, 2020, 06:13 AM ISTUpdated : Oct 14, 2020, 01:10 PM IST
चेन्नई की जीत से खुश कप्तान एमएस धोनी बोले, 'ये एक मैच था जो परफेक्ट के करीब था'

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली 20 रन की जीत के बाद कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं। चेन्नई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए, जिसके बाद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।

दुबई. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में सनराइजर्स हैदराबाद पर मिली 20 रन की जीत के बाद कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में दो अंक ही मायने रखते हैं। चेन्नई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 167 रन बनाए, जिसके बाद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। IPL में चेन्नई की ये तीसरी जीत थी।जबकि इस टूर्नामेंट में चेन्नई ने अपना आठवां मैच खेला था। 

चेन्नई के कप्तान धोनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि आपको दो अंक मिले। आज हमने अच्छा किया, यह एक मैच था जो ‘परफेक्ट’ के करीब था। एक दो ओवर थोड़े बेहतर हो सकते थे लेकिन यह मैच अच्छा रहा। हम काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं। आप मैच जीतते रहो तो अंक तालिका भी ठीक हो जाएगी। अंक तालिका को देखने का कोई मतलब नहीं, लेकिन हम फिर देखेंगे कि हम किसमें सुधार कर सकते हैं। अहम यह है कि किसी भी चीज को छुपाओ नहीं, क्योंकि आपने मैच जीता है।’

काफी कुछ गेंदबाजों पर था निर्भर 
धोनी ने कहा,‘मैं आमतौर पर पहले छह ओवर के हिसाब से स्कोर का आंकलन करता हूं। काफी कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर था। हमें रणनीति के अच्छी तरह से कार्यान्वयन की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया।’धोनी ने कहा,‘सैम कुरेन हमारे लिए पूर्ण क्रिकेटर हैं और आपको ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत होती है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक करता है, वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में खेल सकता है और वह स्पिनरों को बखूबी खेलता है। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकता है। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी से और सहज हो जाएगा।’

रविन्द्र जडेजा की धोनी की किया तारीफ़ 
चेन्नई की जीत के हीरो रविंद्र जडेजा रहे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 10 गेंद में दो चौके और एक छक्के से नाबाद 25 रन बनाने के बाद एक विकेट झटका और दो शानदार कैच लपके। उन्होंने कहा,‘मैं खुश हूं, जब टीम दबाव में होती है और आप गेंद और बल्ले से प्रदर्शन करते हो तो आप खुशी महसूस करते हो।’

PREV

Recommended Stories

PAK vs USA T20 WC 2026 Today Match: टॉस पलट सकता है पूरा मैच, बारिश बिगाड़ सकता है गेम
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया के प्लेइंग XI में शामिल हो सकता है यह दिग्गज क्रिकेटर