IPL : मुंबई ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया, ईशन किशन ने आईपीएल में अपनी छठवीं फिफ्टी लगाई

Published : Oct 31, 2020, 02:48 PM ISTUpdated : Oct 31, 2020, 07:08 PM IST
IPL : मुंबई ने दिल्ली को 9 विकेट से हराया, ईशन किशन ने आईपीएल में अपनी छठवीं फिफ्टी लगाई

सार

आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में मुंबई की यह 9वीं जीत है। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए थे। दुबई में होने वाले इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।  

दुबई. आईपीएल 2020 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। इस सीजन में मुंबई की यह 9वीं जीत है। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 110 रन बनाए थे। दुबई में होने वाले इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था।  

मुंबई इंडियंस ने 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई के लिए सलामी बल्लेबाज़ इशान किशन ने मैच विनिंग पारी खेली. उन्होंने 47 गेंदो में नाबाद 72 रन बनाए। 

टॉप पर मुंबई
मुंबई अभी तक 12 मैच में से 8 जीतकर टॉप पर है। उसके 16 पॉइंट हैं। वहीं, दिल्ली अंक तालिका में 7 मैच और 14 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है। मुंबई प्लेऑफ में पहले ही जगह बना चुकी है। वहीं, दिल्ली लगातार तीन मैच हार चुकी है। 

टीमें 

टीम दिल्ली : शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रबाडा, आर अश्विन, प्रवीण दुबे, एनरिच नोर्टजे।

टीम मुंबई: क्विंटम डी कॉक, ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव, सौरव तिवारी, कुणाल पंड्या, किरोन पोलार्ड, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह।

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच