IPL 2020: मुंबई ने दिल्ली को 57 रनों से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

Published : Nov 05, 2020, 06:00 PM ISTUpdated : Nov 27, 2020, 05:19 PM IST
IPL 2020: मुंबई ने दिल्ली को 57 रनों से हराया, लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस

सार

IPL के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है।

दुबई. IPL के 13वें सीजन के पहले क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से हरा दिया। मुंबई लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम 5वां खिताब जीतने से एक कदम दूर है। पिछली बार मुंबई ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 1 रन से शिकस्त दी थी। इससे पहले मुंबई 2017, 2015 और 2013 में चैम्पियन बनी थी। 

दुबई में खेले गए मैच में मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन का टारगेट दिया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट गंवाकर 143 रन ही बना सकी। इस तरह मुंबई ने दिल्ली को 57 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 

बेहद खराब रही दिल्ली की शुरुआत 
दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने बिना खाता खोले 3 विकेट गंवा दिए थे। पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पृथ्वी शॉ और अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। पृथ्वी का कैच विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने लिया, जबकि रहाणे एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद दूसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने शिखर धवन को क्लीन बोल्ड किया। दिल्ली के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 46 बॉल पर 65 रन की सर्वाधिक पारी खेली। मुंबई के तेज गेंदबाज बुमराह ने 4 बड़े विकेट लेकर दिल्ली को संभलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मार्कस स्टोइनिस और डेनियल सैम्स को आउट किया। 

मुंबई ने खड़ा किया रनों का पहाड़ 
मुंबई ने 5 विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 55, सूर्यकुमार यादव ने 51 और क्विंटन डिकॉक ने 40 रन की पारी खेली। आखिर में हार्दिक पंड्या ने 14 बॉल पर 37 रन की तेज पारी खेली। उन्होंने 5 छक्के लगाए। दिल्ली के रविचंद्रन अश्विन ने 29 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा एनरिच नोर्तजे और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमें -

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमायर, एलेक्स केरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, एनरिक नॉर्तजे, डैनियल सैम्स, तुषार देशपांडे, प्रवीण दुबे।

 

फाइनल में पहुंची मुंबई इंडियंस,  एक्सपर्ट ने बताए मुंबई की जीत और दिल्ली के हार के कारण 

"

 

PREV

Recommended Stories

2025 बना संन्यास का साल: इन 8 स्टार खिलाड़ियों ने लिया रिटायरमेंट
IPL Mini Auction 2026: किस टीम को चाहिए कौन सा खिलाड़ी? जानिए पूरा प्लान