कोहली के बगल में खड़ी होकर धनाश्री ने मंगेतर के कंधे पर रखा हाथ, कुछ इस अंदाज में विराट को कहा- हैपी बर्थडे

Published : Nov 05, 2020, 04:03 PM ISTUpdated : Nov 05, 2020, 04:23 PM IST
कोहली के बगल में खड़ी होकर धनाश्री ने मंगेतर के कंधे पर रखा हाथ, कुछ इस अंदाज में विराट को कहा- हैपी बर्थडे

सार

टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। युजवेंद्र चहल और उनकी मंगेतर धनाश्री वर्मा ने भी कोहली को बर्थडे विश किया और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। विराट, युजी, अनुष्का और धनाश्री की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क : टीम इंडिया और आरसीबी के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। पूरी दुनिया में मौजूद उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। देर रात कोहली ने अपना यह बर्थडे आरसीबी टीम के साथ सेलिब्रेट किया, जहां उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद रही। टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) और उनकी मंगेतर धनाश्री वर्मा ने भी कोहली को बर्थडे विश किया और उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। विराट, युजी, अनुष्का और धनाश्री की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

कोहली के बगल में मंगेतर के कंधे पर हाथ रख नजर आईं धनाश्री
पिछले कुछ समय से अपने होने वाले पति के साथ मौजूद धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) ने कोहली के जन्मदिन पर उन्हें विश किया। वो चहल के साथ कोहली की लेट नाइट बर्थडे पार्टी में भी मौजूद थी, इसी की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम शेयर की है, इस फोटो में चहल के अलावा उनके साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma), विराट कोहली भी मौजूद हैं। धनाश्री ने ये फोटो शेयर कर लिखा 'हैप्पी बर्थडे, मैं अपने आप को बहुत खुशनसीब समझती हूं, जो आपके साथ आपका बर्थ डे मना पाई'। 

वहीं, आरसीबी के प्लेयर युजवेंद्र चहल ने भी अपने इंस्टाग्राम पर यही फोटो शेयर की और लिखा कि, 'हैप्पी बर्थडे विराट भइया, हमेशा खुश और हेल्दी रहो'।बता दें कि विराट और युजी के बीच बहुत अच्छा रिलेशन हैं। आरसीबी की टीम को आईपीएल 2020 के प्लेऑफ में पहुंचने में चहल का काफी अहम योगदान रहा है। 

आरसीबी के प्लेयर्स ने यूं मनाया कोहली का बर्थ डे
देर रात आरसीबी टीम मेंबर्स ने विराट को कमरे से बाहर निकाला और केक कटवाया। इस दौरान कोहली को केक से होली खिला दी गई। विराट ने अपनी पत्नी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कोहली हर साल अपनी टीम के साथ केक जरूर कट करते हैं। इस बार उनका बर्थडे पहली बार आईपीएल के बीच पड़ा है, इसलिए उन्होंने कई सारे आईपीएल प्लेयर्स के बीच अपना जन्मदिन मनाया।

 

 विराट कोहली के जन्मदिन पर जानें उनकी अनटोल्ड स्टोरीज

पिछले 4 साल से इस डिश के लिए तरस रहे है कोहली, फिटनेस की वजह से की थी तौबा

कभी बस में 2 रुपए का किराया देने को मजबूर थे विराट कोहली, आज करोड़ों की गाड़ियों से करते हैं सफर

कीचड़ नहीं, केक से सना चेहरा लेकर बीवी के सामने बर्थडे पर पहुंचे विराट, पहचान ही नहीं पाई अनुष्का

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 14 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 13th April 2026: SRH vs RR कल का मैच कौन जीता? IPL 21वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच