IPL 2020 का पहला मैच धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया

Published : Sep 19, 2020, 07:15 PM ISTUpdated : Sep 20, 2020, 12:07 AM IST
IPL 2020 का पहला मैच धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत लिया, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया

सार

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल- IPL 2020) के 13वें सीजन की शनिवार को शुरुआत हो गई। अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 162 रन बनाए। 

अबु धाबी. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल- IPL 2020) के 13वें सीजन की शनिवार को शुरुआत हो गई। अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में खेले जा रहे पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 162 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन सौरभ तिवारी (42 रन, 31 गेंद) ने बनाए। इसके अलावा डिकॉक ने 33 रन, पोलार्ड ने 18 रन, सूर्य कुमार यादव ने 17 रन, हार्दिक पंड्या ने 14 रन बनाए। 

163 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की खराब रही। 2 ओवर में ही दो विकेट गिर गए। अंबाती रायडू (71) और फाफ डु प्लेसिस (58) ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रन की पार्टनरशिप की। इस जीत के साथ सीएसके 2 पॉइंट्स हासिल कर टैली में टॉप पर है।

सीएसके की ओर से लुंगी एनगिडी ने 3 विकेट, दीपक चहर ने 2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा ने इस आईपीएल का पहला चौका लगाया। रोहित ने चेन्नै के पेसर दीपक चाहर के पहले ओवर की पहली गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाया। सौरभ तिवारी ने इस आईपीएल का पहला छक्का लगाया है। उन्होंने मैच की 50वीं और रविंद्र जड़ेजा के दूसरे ओवर की दूसरी बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया।

30 बार आमने- सामने आए है सीएसके और एमआई
डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रनर अप चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अब तक कुल 30 मैच हुए है। इनमें से 18  मैच मुंबई ने जीते हैं। वहीं, सीएसके सिर्फ 12 मैचों में जीत हासिल कर पाई। आईपीएल में ओपिनंग मैच की बात करें तो दोनों टीमें अब तक तीन बार भिड़ी हैं। इनमें से मुंबई ने 2 में और चेन्नई ने एक में जीत हासिल की है।

2019 के फाइनल में भी भिड़ी थीं दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच इससे पहले 12 मई 2019 को आईपीएल का फाइनल मैच हुआ था। इस मैच में मुबंई ने चैन्नई को सिर्फ 1 रन से हराया था। एमआई ने पहले खेलते हुए 149 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 148 रन बना पाई थी। 

फाइनल में कैसे हैं दोनों के आंकड़ें
अभी तक आईपीएल के कुल 12 सीजन हुए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 बार खिताब जीता है। मुंबई अब तक चार फाइनल और चेन्नई तीन फाइनल मैच जीती है। हर बार दोनों टीमों में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही विजयी कप्तान रहे। 

दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, क्रुणाल पंड्या, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स पॅटिन्सन, राहुल चाहर,  ट्रेंट बोल्ट,जसप्रीत बुमराह।

चेन्नई सुपरकिंग्स:  मुरली विजय, शेन वॉट्सन, फाफ डुप्लेसी, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, एस करन, दीपक चाहर, पीयूष चावला, लुंगी एंगीडी।

PREV

Recommended Stories

एक रन भी नहीं बना पाए IPL के सबसे महंगे प्लेयर, एडिलेड टेस्ट में कैमरून ग्रीन फ्लॉप
IPL 2026 Mini Auction: देखें नीलामी में बिकी पूरे खिलाड़ियों की लिस्ट और कौन रहे अनसोल्ड?