झारखंड चुनाव: पूर्व IPS एमके दास बने विशेष पुलिस पर्यवेक्षक

Published : Nov 23, 2019, 07:39 PM IST
झारखंड चुनाव: पूर्व IPS एमके दास बने विशेष पुलिस पर्यवेक्षक

सार

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने बताया कि दास मणिपुर के पुर्व पुलिस महानिदेशक हैं और उन्हें 2019 में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान त्रिपुरा और मिजोरम का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

नई दिल्ली: लातेहार में हुए नक्सली हमले के बाद चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अधिकारी एमके दास को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया। यह जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने दी।

उन्होंने बताया कि दास शनिवार को नयी जिम्मेदारी लेने के लिए झारखंड पहुंचेंगे।

दास मणिपुर के पुर्व पुलिस महानिदेशक हैं

उल्लेखनीय है कि लातेहार जिले में शुक्रवार को नक्सलियों के हमले में झारखंड पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक सहित चार जवान शहीद हो गए थे। यह हमला रात करीब साढ़े आठ बजे तब हुआ जब पुलिस दल गश्त पर था।

उप चुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने बताया कि दास मणिपुर के पुर्व पुलिस महानिदेशक हैं और उन्हें 2019 में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान त्रिपुरा और मिजोरम का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Alert Today: यूपी से एमपी तक प्रचंड गर्मी, आज 47°C तक पहुंचेगा पारा, इन 24 शहरों में हाल बेहाल
IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू