झारखंड: फर्स्ट फेज में मोदी-शाह की रैलियों के साथ बीजेपी ने झोंकी ताकत, नहीं आए कांग्रेस के दिग्गज नेता

Published : Nov 29, 2019, 11:04 AM ISTUpdated : Nov 29, 2019, 04:56 PM IST
झारखंड: फर्स्ट फेज में मोदी-शाह की रैलियों के साथ बीजेपी ने झोंकी ताकत, नहीं आए कांग्रेस के दिग्गज नेता

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण चुनावी प्रचार गुरुवार को थम गया कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व चुनावी मैदान से नदारद रहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लेकर पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय चेहरे चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए  

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण चुनावी प्रचार गुरुवार को थम गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी जैसे दिग्गज नेताओं ने उतरकर बीजेपी के कैंपेन को रफ्तार दिया। जबकि विपक्ष की ओर जेएमएम के हेमंत सोरेन ने ही कमान संभाल रखी है, लेकिन कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व चुनावी मैदान से नदारद रहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से लेकर पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय चेहरे चुनाव प्रचार में नजर नहीं आए।

बता दें कि झारखंड में कांग्रेस ने बीजेपी को मात देने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा और आरजेडी के साथ मिलकर महागठबंधन बनाया है। पहले चरण की 13 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को वोटिंग होगी, ऐसे में चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम गया है कांग्रेस पहले चरण की 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है.बाकी सीटों पर उसके सहयोगी आरजेडी और जेएमएम चुनावी मैदान में है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारक नदारद

ऐसे में यह चरण कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बावजूद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से लेकर राहुल गांधी सहित तमाम दिग्गज चुनाव प्रचार की अभी तक झारखंड में शुरुआत भी नहीं कर सके हैं। जबकि कांग्रेस ने झारखंड में चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों के नाम का ऐलान कर रखा है इसके बाद भी कांग्रेस के दिग्गज चुनाव प्रचार के मैदान से नदारद हैं कांग्रेस ने झारखंड के सियासी रण को पूरी तरह से पार्टी के स्टेट यूनिट पर छोड़ा है कांग्रेस की ओर से प्रदेश के पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह ने चुनाव प्रचार की कमान संभाली है। इसके अलावा कांग्रेस ने पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ की टीम भी यहां लगा रखी है भूपेश बघेल सरकार के मंत्री झारखंड में कैंप किए हुए हैं।

कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने asianet से कहा कि झारखंड में हमारी पार्टी के कैंपेन की स्टाइल काफी अलग है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह बघेल सहित तमाम नेता प्रचार कर रहे हैं, हम चुनावी रैलियों से ज्यादा क्षेत्र में कैंप करके पार्टी प्रत्याशियों को जिताने पर विश्वास कर रहे हैं।

बीजेपी ने पूरी ताकत झोंकी

वहीं, झारखंड में बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पहले चरण की इलाकों में चुनावी रैलियां करके सभी 13 सीटों पर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने राममंदिर से लेकर ओबीसी का दांव खेला। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पहले चरण में 21 और 28 नवंबर को दो दौरा किया और चार रैलियों को संबोधित किया,आदिवासी बेल्ट में दो-दो विधानसभा सीटों पर रैलियां करके बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कवायद की है।

नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी 27 नवंबर को तीन बड़ी जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशियो के लिए धुआंधार प्रचार किया। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी सहित बीजेपी ब्रिगेड झारखंड के सियासी जंग को फतह करने में जुटी हुई है मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल