झारखंड चुनाव: 'बागियों' को भाजपा ने पार्टी से किया बाहर

Published : Dec 03, 2019, 10:58 AM ISTUpdated : Dec 03, 2019, 02:16 PM IST
झारखंड चुनाव: 'बागियों' को भाजपा ने पार्टी से किया बाहर

सार

भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को यहां दो टूक कहा कि जो नेता पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं अथवा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है, वह पार्टी से स्वतः निष्कासित माना जाएगा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ना पूर्व मंत्री सरयू राय को भारी पड़ गया। पार्टी ने सरयू राय को निष्कासित कर दिया है सरयू राय के अलावा ताला मरांडी, शालिनी गुप्‍ता, अमित यादव को भी बीजेपी से निकाल दिया गया है।

भाजपा के झारखंड  प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का यह अधिकृत निर्देश जारी करते हुए कहा, ''भाजपा झारखंड प्रदेश के जो नेता विधान सभा चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं, या प्रत्याशी का सार्वजनिक तौर पर विरोध कर रहे हैं अथवा संगठन के निर्देश के विपरीत कार्य करते हुए पार्टी का अनुशासन तोड़ रहे हैं, वे पार्टी से स्वतः निष्कासित माने जाएंगे।''

पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं ये बागी

बता दें कि भाजपा के राज्य में कैबिनेट मंत्री रहे सरयू राय झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्व से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी ने उन्हें जमशेदपुर पश्चिम से टिकट नहीं दिया था। इतना ही नहीं वह रघुवर दास को हराने के लिए खुल कर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उनके अलावा पार्टी का टिकट न मिलने पर पार्टी के मुख्य सचेतक रहे राधाकृष्ण किशोर भी आजसू पार्टी के टिकट पर भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी के खिलाफ छतरपुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस सीट के लिए 30 नवंबर को मतदान हुआ था।

इसी प्रकार पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी, पूर्व मंत्री बैजनाथ राम, बिमला प्रधान और विधायक फूलचंद मंडल भी दूसरे दलों के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने भी रविवार को पार्टी छोड़कर पीए संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी के टिकट पर नाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो), लक्ष्मण गिलुवा

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Alert: UP से MP तक भीषण गर्मी का विस्फोट, आगरा-कानपुर-प्रयागराज में 47°C की जानलेवा लू
IMD Heatwave Forecast:आगरा 46°, प्रयागराज 47°... उत्तर भारत में मई का सबसे गर्म दिन? जानिए अपने शहर का हाल