
रांची. मौत कब और कैसे आ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसा ही इस युवक के साथ हुआ। ग्रेजुएशन कर रहे 20 साल के शुभम उर्फ शक्ति को मौत ने यूं उठाया कि परिवारवाले भी सकते में हैं। युवक को बाथरूम में ब्रेन हैमरेज हुआ। वो वहीं गिर पड़ा और फिर जिंदा नहीं बचा। बताते हैं कि बाथरूम की कुंडी चढ़ाते वक्त उसका पैर फिसला और वो नीचे गिर पड़ा। इसके बाद वो दो बार बचाओ-बचाओ चिल्लाया। परिजनों ने कुंडी तोड़कर उसे बाहर निकाला और सेवा सदन हॉस्पिटल ले गए। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। शुभम के पिता सुनील मिश्रा ने बताया कि वो चतरा सदर ब्लॉक के गंधरीया पंचायत के अमडीहा गांव के रहने वाले हैं। उनके दो बच्चे हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के कारण ही वे रांची स्थित जयप्रकाश नगर में किराए से रह रहे थे।
शुभम मंगलवार सुबह 7 बजे चाय पीने के बाद बाथरूम गया था। वहां कुंडी लगाते वक्त उसका पैर फिसल और वो गिर पड़ा। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर कैम्पस में रह रहे और भी लोग वहां पहुंचे। शुभम रांची के मारवाड़ी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था। शुभम पढ़ने में मेधावी था। उसने डीएवी शिक्षा दीप स्कूल से मैट्रिक की CBSE परीक्षा में अच्छा स्कोर हासिल किया था। शुभम के पिता इसी स्कूल में जॉब करते हैं।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।