लोहे की छड़ से 1 घंटे लगातार पीटा, कहा- 'डायन को बाहर निकालना जरूरी'

Published : Jul 22, 2019, 01:47 PM ISTUpdated : Jul 22, 2019, 02:15 PM IST
लोहे की छड़ से 1 घंटे लगातार पीटा, कहा- 'डायन को बाहर निकालना जरूरी'

सार

झारखंड के गुमला में लोगों ने आधी रात 4 लोगों को घर से बाहर निकालकर मार डाला। लोगों ने चारों पर डायन का आरोप लगाकर उनकी तब तक पिटाई की, जबतक उनकी मौत नहीं हो गई। 

झारखण्ड: भले ही झारखण्ड सरकार लाख दावे कर ले कि अब राज्य में लोग जागरूक हो गए हैं और वहां डायन प्रथा का अंत हो गया है लेकिन आए दिन सामने आते मामले इन दावों की पोल खोल देते हैं। 

कल देर रात 2 बजे गुमला के नगर सिसकारी गांव में लोगों ने 4 लोगों की पीटकर हत्या कर दी। मारे गए 4 लोगों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। लोगों का आरोप था कि ये सभी डायन थे और गांव वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे थे। 

मारे गए लोगों की पहचान छापा भगत, पिरी देवी, सुता उरांव और फगनी देवी के रूप में हुई। इन सभी को ग्रामीणों ने लोहे की छड़ से एक घंटे तक पीटा और उसके बाद जब इनकी मौत हो गई तब सभी अपने घर लौट गए। ग्रामीणों का कहना था कि पीटकर वो इनके शरीर से डायन को बाहर निकाल रहे थे। 

मामले के सामने आने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।  

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत