भाभी को खुशी करने देवर ने किसी और के 'प्यार' की निशानी पर डाल दिया डाका

Published : Oct 26, 2019, 06:07 PM ISTUpdated : Oct 26, 2019, 06:13 PM IST
भाभी को खुशी करने देवर ने किसी और के 'प्यार' की निशानी पर डाल दिया डाका

सार

24 घंटे के अंदर जब रांची पुलिस ने 6 महीने के बच्चे के किडनैप की गुत्थी सुलझाई, तो सामने आई देवर-भाभी की चौंकाने वाली कहानी। बच्चे के मुंह जूठा(पहली बार खिलाना) के कार्यक्रम के कुछ दिन पहले ही हथियारों के दम बच्चे को उठाया गया था।

रांची. सिरकाडीह गांव से गुरुवार देर रात हुए 6 महीने के बच्चे के किडनैप की गुत्थी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा ली है। इस वारदात को दुखु मुंडा और उसकी भाभी ने अंजाम दिया था। बच्चे के अपहरण के बाद पुलिस की टीमें आरोपियों को ढूंढने में लगी थीं। एसएसपी अनीश गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी सोनाहातू के रहने वाले हैं। बच्चे की तलाश में पुलिस ने लगातार छापेमार कार्रवाई की थी। बताते हैं कि दुखु की भाभी को बच्चा नहीं हो रहा था। इसलिए उसने बच्चे के किडनैप की प्लानिंग रची थी।


लाइट जाते ही बच्चे को उठा ले गए थे
सिरकाडीह गांव बुंडू थाना क्षेत्र से करीब 10 किमी दूर है। यहां रहने वाले अंबिका और झूलन ने 2014 में प्रेम विवाह किया था। दम्पती के डेढ़ साल की बेटी अंकिता और 6 महीने का अंकित है। 2 नवंबर को उसका मुंह जूठे(पहली बार खाना खिलाना या अन्नप्राशन) का कार्यक्रम रखा गया है। इसी सिलसिले में अंबिका रिश्तेदारों को कार्ड बांटने गया था। इसी दौरान रात 11.30 बजे हथियारों से लैस बदमाशों ने घर पर धावा बोला। उस वक्त घर की लाइट भी चली गई थी। तभी आरोपियों ने बंदूक की नोंक पर बच्चे को उठाया और गायब हो गए। रांची में 6 महीने के किसी बच्चे के किडनपै का यह पहला मामला था। बच्चे की दादी काजल ने बताया कि अपहरणकर्ता में से एक का कद लंबा था। वो बाकी बदमाशों को निर्देश दे रहा था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी