पत्नी ने धूमधाम से कराई 60 साल के पति की दूसरी शादी, एक चाहत में 35 साल की महिला के साथ लिए 7 फेरे

Published : Dec 20, 2019, 06:27 PM IST
पत्नी ने धूमधाम से कराई 60 साल के पति की दूसरी शादी, एक चाहत में 35 साल की महिला के साथ लिए 7 फेरे

सार

झारखंड में शादी का अनोखा मामला सामने आया है।  जहां 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति ने 35 साल की महिला के साथ शादी के 7 फेरे लिए। वो भी अपनी पहली पत्नी की मर्जी से

सरायकेला. झारखंड में शादी का अनोखा मामला सामने आया है। जिसकी हर शख्स तारीफ कर रहा है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की धूमधाम से दूसरी शादी करा दी। हालांकि इस विवाह की एक बड़ी वजह थी। जिसको जानने के लिए हर कोई बेताब था।

बीवी के सामने खुशी-खशी 7 फेरे लेता रहा पति
दरअसल, यह दिलचस्प मामला सरायकेला में सामने आया है। जहां 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति  लालमोहन ने 35 साल की चैती महतो के साथ शादी के सात फेरे लिए। वो भी अपनी पहली पत्नी की मर्जी से, वह सामने बैठी रही और वो खुशी-खुशी दूसरी बीवी के साथ फेरे लेते रहा।

एक बेटी की शादी होने के बाद भी की दूसरी शादी
बता दें कि लालमोहन की 30 साल पहले सरला महतो के साथ पहली शादी हुई थी। दोनों के दो बेटियां भी हैं, जिसमें से एक की शादी हो चुकी है। लेकिन पति-पत्नी बेटे नहीं होने के कारण खुश नहीं थे। इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से दूसरे विवाह का करने का निर्णय लिया।

 महिला के घरवालों ने बुजुर्ग से इसलिए करा दी बेटी की शादी 
 लालमोहन और चैती महतो ने पूरे रीति-रिवाज के साथ यह शादी की। इस विवाह समारोह में दोनों के परिजन के अलावा कुछ खास रिश्तेदार मौजूद थे। बताया जाता है कि चैती (महिला) की शादी की उम्र निकल चुकी थी। उसका विवाह नहीं हो पा रहा था। इस वजह से लड़की के परिजन उसकी शादी करान के लिए तैयार हो गए।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल