5 किमी की दौड़ 24 मिनट में करनी थी पूरी, लेकिन चंद सेकंड पहले हो गया शॉकिंग एक्सीडेंट

Published : Aug 31, 2019, 02:13 PM IST
5 किमी की दौड़ 24 मिनट में करनी थी पूरी, लेकिन चंद सेकंड पहले हो गया शॉकिंग एक्सीडेंट

सार

झारखंड के हजारीबाग में हुई एक शॉकिंग घटना में एक युवक की मौत हो गई। वो यहां BSF की भर्ती परीक्षा के तहत दौड़ में शामिल हुआ था। दौड़ते-दौड़ते अचानक वो गिर पड़ा था।

हजारीबाग. हादसे कभी कहकर नहीं आते। मौत कब-कहां से आ जाए, यह कोई नहीं बता सकता। झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू में एक ऐसी ही घटना हुई, जिसने सबको चौंका दिया। यहां BSF की भर्ती के दौरान 5 किमी की दौड़ में शामिल हुए एक युवक की मौत हो गई। दौड़ BSF मेरू कैंप में शुक्रवार सुबह 8 बजे रखी गई थी। इसमें दौड़ रहा अनुराग यादव दूरी पूरी करने से महज 300 गज पहले गिर पड़ा। बेहोश अनुराग को BSF के जवान फौरन  एम्बुलेंस से BSF हॉस्पिटल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अनुराग पिपचो गांव का रहने वाला था।

बताते हैं कि उम्मीदवारों को 5 किमी की दूरी 24 मिनट में पूरी करनी थी। अनुराग 76 नंबर की जर्सी पहनकर दौड़ रहा था। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अनुराग के ऊपर ही थी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: यूपी के कई शहर 47°C पर, एमपी-छत्तीसगढ़ में भी तपिश का कहर, जानिए आज का पूरा वेदर फोरकास्ट
IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल