चाईबासा में कोबरा कमांडो ने बरामद किए 12 आईडी, नुकसान पहुंचाने के लिए किए थे प्लांट, जवानों ने किया डिफ्यूज

Published : Dec 12, 2022, 07:31 PM ISTUpdated : Dec 12, 2022, 07:34 PM IST
चाईबासा में कोबरा कमांडो ने बरामद किए 12 आईडी, नुकसान पहुंचाने के लिए किए थे प्लांट, जवानों ने किया डिफ्यूज

सार

झारखंड के चाईबासा में कोबरा कमांडों ने इनामी नक्सली मिसिर बेसरा की तलाशी के दौरान 12 आईईडी बरामद किए। गनीमत रही की समय रहते पता चल गया जिससे की किसी जवान को नुकसान नहीं हुआ। हालांकि शनिवार को एक आईईडी विस्फोट से एक जवान घायल हो गया था। 

चाईबासा ( chaibasa). झारखंड के चाईबासा जिले में एंटी नक्सलाइड अभियान के दौरान नक्सलियों के नापाक मंसूबो को विफल करने में सफलता हासिल की है। इनामी माओवादी की जंगल में तलाशी के दौरान सुरक्षा जवानों ने 12 आईईडी बरामद करने में सफलता हासिल की है। जवानों ने उनको सफलता पूर्वक निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद सर्च अभियान जारी कर दिया। जवान 1 करोड़ के नक्सली मिसिर बेसरा को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

1 करोड़ के इनामी नक्सली की जंगल में तलाश जारी
नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बल के जवान रविवार के दिन रेंगहातु  गांव के नजदीक कोचाबंधा जंगल के करीब माओवादियों  के द्वारा बिछाए गए 12 IED बरामद करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि पुलिस व सुरक्षा जवानों द्वारा संयुक्त मिशन करते हुए माओवादी नेता मिसिर बेसरा को पकड़ने के लिए  जंगल में सर्चिंग अभियान चला रहे थे तभी उन्हें जमीन में गड़े हुए एक्सप्लोसिव बरामद किया। इनमें से प्रत्येक का वजन 5 किग्रा है। पुलिस ने बताया कि सभी आईईडी को सफलता पूर्वक घटनास्थल पर ही डिफ्यूज कर दिया। पुलिस का अनुमान है कि सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने और सर्चिंग में बाधा डालने की कोशिश के चलते आईईडी बिछाने का प्रयास किया होगा। सभी बम को डिफ्यूज करने के बाद फिर से सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि पुलिस को इसमें कोई सफलता हाथ नहीं लगी।

बता दे कि नक्सल विरोधी अभियान के चलते ही शनिवार के दिन टोंटो थाना क्षेत्र के रेंगराहातु और कुंभहाका गांवों के बीच माआवादियों द्वारा बिछाए गए आईईडी का शिकार एक कोबरा बटालियन का एक जवान हो गया था जिसका गंभीर हालत में इलाज जारी है। वह बटालियन में इंस्पेक्टर की पोस्ट पर पदस्थ है। जानकारी हो कि नक्सल प्रभावित झारखंड में पुलिस व सेना के जवानों द्वारा कई अभियान चलाए जा रहे है।

यह भी पढ़े- झारखंड में पुलिस और आर्मी के ज्वाइंट ऑपरेशन ऑक्टोपस के दौरान बरामद हुए 12 IED, नुकसान पहुंचाने की थी साजिश

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट
Weather Forecast 19 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी तेज बारिश, कहां गरजेंगे बादल? जानिए आपके जिले का पूरा हाल