पांच लाख के इनामी नक्सली श्याम सिंकू की मौत, माओवादियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

Published : Jul 19, 2022, 09:36 PM IST
पांच लाख के इनामी नक्सली श्याम सिंकू की मौत, माओवादियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

सार

झारखंड राज्य के चाईबासा में नक्सलियों का कुख्यात श्याम सिंकू की हुई मौत। दक्षिणी जोनल के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस नोटिस जारी कर दी सूचना। श्यामू पर 5 लाख का इनाम था। आपको बता दे कि प्रदेश नक्सलियों की समस्या से लगातार परेशान रहा है।

चाईबासा: झारखंड के कुख्यात नक्सली तमडांग पिंगुवा उर्फ प्रवीण दा उर्फ श्याम सिंकू की मौत हो गई है। नक्सलियों ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है। श्याम सिंकू पर पांच लाख रुपए का इनाम था। भाकपा माओवादी संगठन के दक्षिणी जोनल कमेटी के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर इसकी जानकारी दी। विज्ञप्ती में श्याम सिंकू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अरमानों को मंजिल तक पहुंचाने की शपथ लेने की बात कही है। श्याम सिंकू की की शहादत दक्षिणी जोनल कमेटी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। अशोक ने कहा है कि 9 जुलाई को बीमारी के कारण श्याम सिंकू का निधन हुआ।

10 साल तक जेल में था श्याम सिंकू 
श्याम सिंकु को वर्ष 2006 में जेल भेजा गया था। 10 वर्ष तक जेल में सजा काटने के बाद 1016 में वे जेल से रिहा हुए। जेल से निकलने के बाद वे पुण: संगठन से जुड़ गए। वे कई बिमारियों से ग्रसित थे। पिछले कुछ दिनों से उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट अाई। 30 जून 2022 को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक निजी अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। 9 जुलाई की सुबह उनका निधन हो गया। जानकारी हो कि श्याम सिंकू को पुलिस की कई दिनों से तलाश थी। उनपर पांच लाख रुपए का इनाम था। उनकी पत्नी बेला भी कुख्यात नक्सली है। दोनों हार्डकोड नक्सली असिम मंडल और सचिन के दस्ते में रहते थे। संगठन के प्रवक्ता ने बताया कि श्याम सिंकू के  निधन के बाद पार्थिव शरीर को इलाके में लाया गया। पूरे पार्टी के कार्यकर्ता, पीएलजीए के कमांडर और सैनिकों की उपस्थिति में क्रांतिकारी माहौल में शोक श्रद्धांजलि सभा का अायोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फिर उनका अंतिम संस्कार किया गया।   

धनबाद के रहने वाले थे श्याम सिंकू
नक्सली श्याम सिंकू मूल रुप से धनबाद के रहने वाले थे। बहुत पहले उनका परिवार चाईबासा के पोखरिया गांव में अाकर बस गया था। 1996-96 में छात्र संगठन व छात्र अांदोलन से भी जुड़े थे। बाद में वे नक्सली बन गए। श्याम सिंकू वर्ष 2001 में संगठन से जुड़े थे। नक्सलियों के साथ उन्होंने काम की शुरुअात पूर्वी सिंहभूम जिला के गुड़ाबांधा से की थी। जमशेदपुर, चाईबासा समेत अन्य जिलों में उनके खिलाफ केस दर्ज था।

यह भी पढ़े- चाईबासा में 2 लाख का इनामी PLFI का जोनल कमांडर संतोष AK 47 के साथ गिरफ्तार

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल