झारखंड में हुई दिल दहला देने वाली घटनाः घरेलू विवाद में मासूम सहित मां को जिंदा जलाया, सास गिरफ्तार

Published : Jul 11, 2022, 03:26 PM IST
झारखंड में हुई दिल दहला देने वाली घटनाः घरेलू विवाद में मासूम सहित मां को जिंदा जलाया, सास गिरफ्तार

सार

झारखंड के चतरा जिलें रविवार 10 जुलाई की रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है, जहां एक महिला को उसकी मासूम बेटी को जिंदा जला दिया गया। मामले में पुलिस ने मृतक की सास को अरेस्ट कर लिया है  वहीं आरोपी पति और  ससुर फरार है।

चतरा. झारखंड में  रांची के बाद चतरा में डबल मर्डर की खबर आई है। यहां 10 जुलाई की देर रात रांची में एक होटल में पिता-पुत्र की हत्या का बाद चतरा जिले में मां-बेटी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। यहां घरेलू विवाद में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक महिला की सास को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पति जगदीश यादव और ससुर पर भी हत्या का केस दर्ज किया गया है। दोनों फरार हैं। पुलिस मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। एक दिन में राज्य के दो जगहों पर हुए डबल मर्डर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जिले के सदर थाना क्षेत्र के कानीचेनि गांव की है।

देर रात घटी घटना
10 जुलाई की देर रात महिला दुलरिया देवी (25) और उसकी 2 साल की बेटी मुन्नी को उसके कमरे में जिंदा जला दिया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों को जब  घटना की  जानकारी हुई तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव बरामद करते हुए, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के मायके वाले मौके पर पहुंचे। पति और ससुर फरार मिले जबकि सास इंदुवा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों ने आरोप  लगाया कि ससुराल वालों ने दोनो को जिंदा जलाया है। ससुराल में अक्सर बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। वहीं पड़ोसियों के भी कहना था कि दुलरिया के साथ अक्सर घर में मारपीट होती थी। 10 जुलाई की शाम में ससुराल वालों से दुलरिया का झाड़गा हुआ था। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई, और मृतका के घर के बाहर ग्रामीण जुटने लगे।

खुद को लगाई आग: सास
मामले मे अपने बारे में सफाई देते हुए मृतका की सास इंदुवा देवी ने बताया कि मोबाइल को लेकर बहु का बेटे के साथ 10 जुलाई की शाम विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में जाकर बहु ने अपने कमरे में खुद आग लगाई। उसे और उसकी बेटी को उन लोगों ने नहीं जलाया है। 

 मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी मनोहर कुमार ने बताया कि कानीचेनि गांव में मां-बेटी की जलने से मौत हुई है। सास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति और ससुर पर भी हत्या का केस मृतका की मां ने कराया है। दोनों फरार हैं। जांच में पुरा मामला सामने आएगा।

यह भी पढ़े- श्मशान के पास गर्लफ्रेंड से करता रेप...फिर लड़की हो गई गायब...पैरों तले की जमीन खिसका देगी ये खतरनाक स्टोरी

होने वाले दामाद ने इंटरव्यू के लिए साले को रांची बुलाया, होटल में नाश्ता लेकर गया तो इस हालत में मिले दो लोग

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!