बकरीद पर झारखंड में मिल रहे शाहरुख और फारुख नाम के अनोखे बकरे, हर कोई लगा रहा बोली-इतनी कीमत

10 जुलाई को बकरीजद है, कुर्बानी के लिए एक सप्ताह से पूरे देश में बकरों का बाजार लग रहा है। सभी में बकरे की कुर्बानी देने की होड़ लगी है। बाजार में बकरों के रेट आसमान छू रहे हैं। जमशेदपुर में  शाहरुख और फारुख नाम के अनोखे बकरे आए हैं।
 

Arvind Raghuwanshi | Published : Jul 9, 2022 12:29 PM IST

जमशेदपुर: जमशेदपुर में बकरीद को लेकर सजा बाजार पूरे शहर में चर्चा की विषय बना हुआ है। बाजार में एक से बढ़कर एक बकरों की बिक्री की जा रही है। फिल्मी सितारों के नाम के बकरों को बाजार में लाया गया है। शाहरुख और फारुख नामक बकरो की कीमत तीन लाख रुपए रखा गया है। जबकि 1.10 लाख रुपए में पुष्पा नामक बकरा बिक रहा है। बाजारों में बकरों की खरीदारी के लिए मुसलिम समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जानकारी हो कि बकरीद के दिन बकरों की कुर्बानी मुसलिम समुदाय के लोग देते हैं। 10 जुलाई को मुसलिम समाज बकरीद पर्व मनाएगा। 

 राजस्थान से लाए गए हैं शारूख-फारुख
शाहरुख और फारुख नामक बकरे को राजस्थान से लाया गया है। दोनों को एक साथ तीन लाख रुपए में परवेज नामक कारोबारी बेच रहे है। जबकि एक-एक की कीमत डेढ़ लाख रुपए है। दोनों की ऊंचाई और सुंदरता लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इन बकरों की बिक्री तो अभी तक नहीं हुई लेकिन दोनों बकरे में बाजार में चर्चा का विषय बने हुए हैं। 

Latest Videos

1.10 लाख है पुष्पा नामक बकरे की कीमत
साकची के आमबगान में लगाए बाजार में पुष्पा नामक एक बकरा बजी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी कीमत 1.10 लाख रुपए हैं। बकरे की पूरी तरह से सजाया गया है। पैर में पायल बंधे हुए हैं। घंटी में गले मे लटकाई गई है। वस्त्र भी पहनाया गया है। इस बकरे को भी राजस्थान से लाया गया है। 

यहां सजी है बाजार
जमशेदपुर ने साकची आमबगान, एमजीएम अस्पातल के पास, ओल्ड पुरुलिया रोड, बिस्टुपुर के धतकीडीह और जुगसलाई में बकरों की खूब बिक्री हो रही है। पांच हजार सड़ डेढ़ लाख तक के बकरे बिक रहे हैं। लोग अपनी क्षमता के अनुसार बकरों की खरीदारी कर रहे हैं।

प्रशासन अलर्ट पर
बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। शहर के सभी थाना क्षेत्रों में देर शाम पुलिस ने फ्लैग-मार्च निकाला। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में शहर के सभी डीएसपी, थानेदार अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Share this article
click me!

Latest Videos

सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography
Shocking Video: उत्तराखंड में दरका पहाड़ और बंद हो गया हाईवे #Shorts
दुर्गा प्रतिमा बनाने के लिए क्यों लेते हैं ‘सेक्स वर्कर्स’ के आंगन की मिट्टी । Durga Puja । Navratri
Garib Rath Express Train: ट्रेन में भाग खड़े हुए पैसेंजर, Shocking Video आया सामने
New York में Hanumankind, आदित्य गढ़वी और देवी श्री की जोरदार Performance, PM Modi ने लगाया गले