झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, एक पेड़ लगाओ और 5 यूनिट बिजली फ्री ले जाओ

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोग अपने घर में पेड़ लगाएंगे तो उन्हें प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली सरकार फ्री में देगी। उन्होंने कहा कि  हम प्राकृतिक के साथ छेड़-छाड़ करते हुए विकास कि सीढियां तो चढ़ रहे हैं।

Pawan Tiwari | Published : Jul 23, 2022 5:07 AM IST / Updated: Jul 23 2022, 11:12 AM IST

रांची. झारखंड के जंगलों में पेड़ों को काटने से बचाने के लिए वन आधारित क्षेत्रों में अब आरा मशीनें अब नहीं लगेंगी। जो पहले से है उन आरा मशीनों को भी हटा दिया जाएगा। सरकार ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि आरा मशीनों को जल्द हटाया जाए। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि वन विभाग के अधिकारी वन आधारित क्षेत्रों से आरा मशीनें हटवाना सुनिश्चित करें। सीएम हेमंत सोरेन ने 73वें वन महोत्सव के दौरान इन बातों को कहा। सीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों के लोग अपने घर में पेड़ लगाएंगे तो उन्हें प्रति पेड़ पांच यूनिट बिजली सरकार फ्री में देगी। फ्री बिजली के लिए फलदार पेड़ लगाना होगा। उसे संरक्षण भी करना होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं को पर्यावरण के संतुलन से ही रोका जा सकता है। इसके लिए पर्यावरण संरक्षण जरुरी है। 

प्राकृतिक से छेड़छाड़ कर विनाश के दो रहे आमंत्रण
सीएम ने कहा कि इस साल सरकार ने राज्य में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। हम प्राकृतिक के साथ छेड़-छाड़ करते हुए विकास कि सीढियां तो चढ़ रहे हैं लेकिन साथ ही विनाश को भी आमंत्रण दे रहे हैं। अगर किसी कारण से पेड़ कटता है तो पेड़ लगाकर ही उसकी भरपाई की जा सकती है। पेड़ लगाने से पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। उन्होने कहा कि शहरीकरण पर्यावरण संतुलन को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा रहा है। शहरी क्षेत्रों में कंक्रीट के जंगल दिखाई दे रहे हैं। विकास की ऊचाईयों को छूटे-छूटे हम विनाश की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। 

Latest Videos

सबसे अलग है झारखंड की धरती
सीएम ने कहा कि झारखंड की धरती सबसे अलग और अदभुत है। पर्यावरण के लिए चाकुलिया, गिरीडीह, साहिबगंज और दुमका में जैव विविधता पार्क का निर्माण किया जा रहा है। राज्य का पहला और अनूठा फॉसिल्स पार्क बनाया गया है। इस पार्क में धरती की उत्पत्ति से संबंधित कई अवसेश और जानकारियां मिलती है।

इसे भी पढ़ें- रांची के सांसद संजय सेठ ने की पीएम से मुलाकात, प्रधानमंत्री ने दी नसीहत, कहा- टॉय बैंक भी स्थापित करें

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
घूंघट में महिला सरपंच ने अंग्रेजी में दिया जोरदार भाषण, IAS Tina Dabi ने बजाई तालियां
PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts