नहीं देखा होगा ऐसा हैवान: पत्नी की हत्या में 13 साल सजा काटी, अब बेटे का मर्डर कर पहुंच गया थाने

Published : Nov 06, 2019, 01:18 PM IST
नहीं देखा होगा ऐसा हैवान: पत्नी की हत्या में 13 साल सजा काटी, अब बेटे का मर्डर कर पहुंच गया थाने

सार

आरोपी के दो बेटे और हैं, उन्होंने पुलिस को बताया पिता ने भैया क्यों  मारा डाला, हम यह नहीं समझ पा रहे हैं। अभी-अभी तो वह मां की हत्या में 13 साल की जेल में सजा पूरी करके वापस आए थे। परिवार में किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं था, फिर उन्होंने इतना खतरनाक कदम क्यों उठाया।  

पाकुड़ (झारखंड). एक सनकी पिता ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। आरोपी ने अपने ही जवान 25 साल के बेटे को बिना किसी वजह से उसको दर्दनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया।

बेटे को इतने बेरहमी से मारा कि मौके पर हो गई उसकी मौत
दरअसल, यह खौफनाक वारदात झारखंड के लिट्टीपाड़ा थानाक्षेत्र में सामने आई है। जहां एक पिता ने शराब पीने के बाद बेटे को इतनी कुल्हाड़ी मारी की उसकी मौके पर मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने आरोपी सुफल हेंब्रम को गिरफ्तार कर लिया है।

 14 साल पहले पत्नी को उतारा था मौत के घाट
बता दें कि आरोपी हेंब्रम ने 14 साल पहले अपनी पत्नी को भी बिना किस वजह से मौत के घाट उतार दिया था। जिसमें वह 13 साल की जेल में सजा काट कर लौटा था। लेकिन सोमवार की रात उसने फिर एक खौफनाक घटना को अंजाम दे दिया।

परिवाले नहीं समझ पा रहे हैं, पिता ने ऐसा क्यों किया...
आरोपी के दो बेटों और हैं, दोनों ने पुलिस को बताया कि भैया का या परिवार में किसी बात को लेकर कोई विवाद नहीं था। फिर भी पिता ने यह उनको क्यों  मारा डाला। हम यह नहीं समझ पा रहे हैं कि उन्होंने आखिर ऐसा क्यों उठाया, अभी-अभी तो वह जेल से छूटकर वापस आए थे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स