2 साल पहले भागकर की थी लवमैरिज, अब प्रेमी को किसी और से हो गया प्यार, मासूम बेवजह मारा गया

लवमैरिज के बाद भी किसी और के प्यार में पड़कर एक आदमी ने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। घटना झारखंड के गुमला की है। यह आरोपी बच्चे की मां ने लगाया है। बताते हैं कि 2 साल पहले लवमैरिज के कुछ समय बाद ही शख्स काम के सिलसिले में हिमाच प्रदेश चला गया था। फरवरी में वो होली मनाने घर आया था। इसी बीच दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे।
 

Asianet News Hindi | Published : May 2, 2020 10:31 AM IST / Updated: May 02 2020, 05:45 PM IST

गुमला, झारखंड. अवैध संबंधों के चक्कर में आदमी कभी-कभार कितना अंधा हो जाता है, यह घटना उसी का उदाहरण है। लवमैरिज के बाद भी किसी और के प्यार में पड़कर एक आदमी ने अपने ही मासूम बेटे की जान ले ली। घटना झारखंड के गुमला की है। यह आरोप बच्चे की मां ने लगाया है। बताते हैं कि 2 साल पहले लवमैरिज के कुछ समय बाद ही शख्स काम के सिलसिले में हिमाचल प्रदेश चला गया था। फरवरी में वो होली मनाने घर आया था। लेकिन लॉकडाउन के चलते वो वापस नहीं जा सका। इसी बीच दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इसके बाद दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गांव में हुई।

2 साल में ही खत्म हो गया प्रेम...

बच्चे की मां सुरचना ने बताया कि 2 साल पहले उसने समीर से भागकर शादी की थी। उनका 9 महीने का बच्चा था, जिसकी समीर ने हत्या कर दी। पुलिस ने सुरचना के बयान के आधार पर समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय से दम्पती के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। इससे महीनेभर पहले से दोनों अलग रहने लगे थे।

गांव की ही किसी दूसरी लड़की से हुआ प्यार..
बच्चे की मां ने बताया कि हिमाचल प्रदेश से लौटने के बाद समीर का गांव की ही एक एक लड़की से प्यार हो गया। वह महीनेभर से उसी के साथ घाघरा में रह रहा था। हालांकि 2 दिन पहले समीर को समझा-बुझाकर घर लाया गया था। लेकिन घर पहुंचते ही फिर से इनमें विवाद हो गया। शुक्रवार सुबह अपने सास-ससुर के साथ खेत पर काम करने चली गई थी। घर में समीर और सुरचना की बहन सुनीता कुमारी थी। शाम को जब वो लोग लौटे, तो बच्चा मरा मिला। हालांकि आरोपी हत्या से इनकार कर रहा है।

Share this article
click me!