
रांची ( झारखंड) . रांची के राजकुमार और एक सफल इंटरनेशनल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंग गए हैं। बता दें कि देश भर में आजादी के डायमंड जुबली सेलीब्रेशन हो रहा है। आजादी के 75वें वर्षगांठ को लेकर देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत देशवासी अपनी व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक की प्रोफाइल फोटो बदल रहे हैं। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपनी इंस्टाग्राम की प्रोफाइल फोटो बदलकर तिरंगा की तस्वीर लगाई है।
तीन भाषाओं में लिखा एक खास मैसेज
महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने प्रोफाइल फोटो में तिरंगा के साथ तीन भाषाओं में एक खास मैसेज लिखा हुआ है। संस्कृत में लिखा है कि धन्य आस्मिन भारतत्वेन। वहीं हिंदी में लिखा है कि ‘भाग्य है मेरा मैं एक भारतीय हूं’। इसके अलावा इंग्लिश में प्रोफाइल फोटो में लिखा है कि I am blessed to be bhartiya।
धोनी के लिए 15 अगस्त है खास, इसी दिन किया था सन्यास का ऐलान
जानकारी के अनुसार रांची के महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर हैं, लेकिन वो बहुत कम एक्टिव रहते हैं। धोनी फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पर लंबे वक्त में कोई पोस्ट शेयर किया है। लेकिन उन्होंने हर घर तिरंगा के खास अभियान में हिस्सा लिया। एमएस धोनी के लिए 15 अगस्त का दिन काफी खास है। क्योंकि दो साल पहले 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।
झारखंड के हीरो हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी को शायद ही कोई ऐसा होगा जो नहीं जानता होगा, देश-दुनिया में धोनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। चूंकी महेंद्र सिंह धोनी का संबंध झारखंड से हैं। वे राजधानी रांची के रहने वाले हैं, इसलिए धोनी को झारखंड के लिए अपना रोल मॉडल मानते हैं। युवाओं के लिए धोनी किसी रियल हीरो से कम नहीं।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।