हजारीबाग में दर्दनाक हादसा...बिजली टावर से चुरा रहे थे एंगल, करंट लगने से गई जान,घरवालों ने पुलिस से छुपाए शव

Published : Jul 28, 2022, 02:39 PM IST
हजारीबाग में दर्दनाक हादसा...बिजली टावर से चुरा रहे थे एंगल, करंट लगने से गई जान,घरवालों ने पुलिस से छुपाए शव

सार

झारखंड के  हजारीबाग से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है जहां एक बिजली के टावर से एंगल चुराते समय तीन युवकों की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देने की बजाए मृतकों के शवों को घर में छुपा दिया। पुलिस को और लोगों के शामिल होने की आशंका।

हजारीबाग (झारखंड). झारखंड के हजारीबग जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। विष्णुगढ़ प्रखंड स्थिति बनासो के बिलंडी में बिजली टावर पर चढ़कर लोहे का एंगल चोरी करने गए तीन बिरहोर जनजाति समुदाय के युवकों की मौत करंट से हो गई। मृतको की पहचान चरकू बिरहोर, नरेश बिरहोर और जेठू बिरहोर के रूप में की गई है। इसमें जेठू बिरहोर का शव बिजली टावर पर लटका बरामद किया गया है, जिसे नेशनल पावर ग्रिड के अधिकारियों ने कर्मियों के जरिए नीचे उतारा। अन्य दो लोगों के शव को हादसे के बाद बिलंडी गांव स्थित मृतकों के परिजनों ने घर ले जाकर कमरे छुपाकर रख दिया था।

करंट से टावर पर ही लटका एक का शव
घटना के बारे में बताया जाता है कि एंगल खोलने के दौरान टावर का उपर का भाग खुलकर नीचे झूल गया। इससे प्रभावित एचटी लाइन के करंट से एक की मौत हो गई। शव टावर में फंस कर रह गया। एंगल खोलने टावर पर चढ़े बाकी के दो युवकों के गिरने से मौत हो गई। इस दौरान वहां कई और लोगों के होने की संभावना जताई जा रहा है, जिन्होंने टावर के ऊपर से गिरे दोनों युवकों के शवों को बिलंडी स्थित घरों में छुपाकर रख दिया। खेत स्थित टावर के खोले गए कई एंगल वहां पड़े मिले।

टावर क्षतिग्रस्त होने से 35 लाख रुपए का नुकसान
नेशनल पावर ग्रिड के प्रभारी प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंगल चोरी करने की घटना से भारी क्षति हुई है। टावर के क्षतिग्रस्त होने से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली प्रभावित 400 केवी लाइन के टावर एंगल चोरी करने का विष्णुगढ़ का यह मामला पहली बार सामने आया है। हाई टेंशन का यह 400 केवी बिजली लाइन कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) से बोकारो थर्मल पावर स्टेशन (बीटीपीएस) तक गई है। 

गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी राम नारायण सिंह को पूछताछ करने के दौरान घरों में छुपा कर रखे शवों की जानकारी मिली। इन्हें बुधवार दोपहर बाद बरामद किया गया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को सिपुर्द कर दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि एंगल खोलने के दौरान तीनों मरे हैं। घटना में और कितने लोगों की संलिप्तता रही होगी। यह जांच में सामने आएगा। थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, बिजली के टावर पर चढ़कर एंगल चोरी करने और तीन युवकों की मौत से लोग आश्चर्यचकित हैं।

झारखंड की प्रमुख जनजाति है बिरहोर 
बिरहोर, भारत की एक प्रमुख जनजाति हैं। बिरहोर जनजाति मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार आदि राज्यों में पाए जाते हैं। यह दो प्रकार के होते हैं : इनका पहला प्रकार है उथलु जो घुमंतू प्रवृत्ति के हैं या एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूम घूमकर जीवन यापन करते हैं। इसका दूसरा प्रकार है जधीस जो एक स्थान पर झोपड़ी बनाकर रहते।

यह भी पढ़े- 1 सिरिंज से 40 बच्चों को लगाई वैक्सीन, बोला-'मुझे ऐसा ही करने का आदेश था'...MP के सागर में बड़ी लापरवाही

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल