हजारीबाग हादसा: बस पर 52 लोग सवार थे, 7 की हुई मौत, राष्ट्रपति समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

Published : Sep 17, 2022, 06:53 PM ISTUpdated : Sep 18, 2022, 06:51 PM IST
 हजारीबाग हादसा: बस पर 52 लोग सवार थे, 7 की हुई मौत, राष्ट्रपति समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

सार

झारखंड के हजारीबाग में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां 30 से ज्यादा यात्रियों से भरी एक बस तेज रफ्तार में पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं कइयों के घायल होने की खबर है। 

हजारीबाग,  झारखंड के हजारीबाग में हुए बस हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 22 लोग घायल हुए हैं। बस में कुल 52 लोग सवार थे। घायलों का शेख बिहारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि बस के चालक और बस पर सवार एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को रांची के रिम्स रेफर किया गया है। सभी मृतक और घायल गिरीडीह के हैं। बस पर सीख समुदाय के लोग शामिल थे। सभी एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गिरीडीह से रांची के रातू रोड में स्थित गुरुद्वारा में आयोजित धार्मिक कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे। घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम बड़े नेताओं ने दुख जताया है। 

कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे
हादसे में घायल नगेंद्र सिंह ने बताया कि वे लोग गिरीडीह के रहने वाले हैं। गुरुद्वारा में आयोजित कीर्तन में शामिल होने शिव शक्ति बस पर सवार होकर जा रहे थे। इस हादसे में उनकी पत्नी समेत परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सुरजीत सिंह सेवादार, रानी कौर सलूजा, कमलजीत कौर, जगजीत कौर, शिवा सिंह, रवींद्र कौर और अमृत पाल अरोड़ा शामिल हैं। सभी के शवों का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गनीमत है कि नदी में पानी कम था। वर्ना हादसा और भी बड़ा हो सकता था। 

ब्रेक फेल होने से हादसा का बताया जा रहा कारण
हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आशंका जता रही है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक और घायल भी बस में फंसे हुए थे। गैस कटर से काफी मशक्कत के पास सभी को बाहर निकाला गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस अचानक असंतुलित होकर पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी। लोग बचाने के लिए चीख-पुकार करने लगे। जानकारी हो कि शुक्रवार की शाम हजारीबाग के दारु थाना क्षेत्र के टाटा झरिया के पाल पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी थी।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट