कुर्सी की टेंशन: नागा बाबा की शरण में पहुंचे झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर

यह तस्वीर झारखंड के रांची की है। महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद यहां भी विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए नेता बाबाओं की शरण में पहुंचने लगे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2019 8:24 AM IST

रांची. यह तस्वीर झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट को दिखाती है। अपने और सरकार के भविष्य को लेकर चिंतित हेल्थ मिनिस्टर रामचंद्र चंद्रवंशी नागा बाबा की शरण में पहुंच गए। पिछले दिनों उन्होंने नागा बाबा को रांची स्थित आवास पर बुलाया और आशीर्वाद लिया। नागा बाबा हरिद्वार से यहां पहुंचे थे। उनके साथ और भी कई साधू-संत थे।  चंद्रवंशी पलामू के विश्रामपुर विधानसभा सीट से  विधायक हैं।

Latest Videos

रघुवर सरकार के सबसे बुजुर्ग मंत्री
रामचंद्र चंद्रवंशी रघुवर सरकार के सबसे बुजुर्ग मंत्री कहे जाते हैं। वे बताते हैं कि साधू-संतों और बाबाओं का स्वागत-सत्कार भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। उल्लेखनीय है कि चंद्रवंशी पहले भी इस तरह साधू-संतों से आशीर्वाद लेते रहे हैं। कभी वे राजस्व विभाग में जॉब करते थे। हालांकि राजनीति में ऐसा मन रमा कि नौकरी छोड़ दी। रामचंद्र पहले आरजेडी में थे। लेकिन बाद में भाजपा में आ गए। वे संयुक्त बिहार में लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री बने थे।

Share this article
click me!

Latest Videos

Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान