
सराईकेला-खरसावां ( saraikela- kharsawa). झारखंड के सराईकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह की हत्या करने वालों को पुलिस घटना के पांच दिनों बाद भी नहीं पकड़ पाई है। ना ही उनकी हत्या के कारणों का पता चल पाया है। कन्हैया सिंह की हत्या के बाद से आदित्यपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे है। हर तरफ पुलिस का विरोध हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस, क्षत्रिय संघ ने थाना का घेराव किया, 72 घंटे का अल्टीमेटम देने के बाद भी अपराधी नहीं पकड़े गए तो लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन भी किया। पैदल मार्च की गई। अब पूर्व सीएम मधु कोड़ा ने हत्याकांड का खुलासा के 48 घंटे का अल्टीमेटम आदित्यपुर पुलिस को दिया है। नहीं पकड़े जाने पर पूरे कोल्हान को बंद करने की बात कही है। पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
कोल्हान डीआईजी ने एसआईटी के साथ कि बैठक
सोमवार को कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा आदित्यपुर थाना पहुंचे। हत्याकांड के खुलासे के लिए बनाई गई एसआईटी टीम के साथ बैठक की। जांच कहां तक पहुंचा इसकी जानकारी ली। 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिले के एसपी आनंद प्रकाश, एसडीपीओ हरविंदर सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव सिंह मौजूद रहे। अजय लिंडा ने आम लोगों से भी इस कांड से जुड़े किसी भी तरह की जानकारी देने की अपील की। सूचना देने के लिए 9431706135 जारी किया।
जिलें में लॉ एंड ऑर्डर खराब
इधर, सोमवार को राज्य के हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता पूर्व विधायक अरविंद सिंह से मिलने उनके आदित्यपुर स्थित घर पहुंचे। बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिले में एंड ऑर्डर खराब काफी खराब हो चुका है। आदित्यपुर में आपराधिक घटनाएं काफी बढ़ गई है। जिसे पुलिस रोकने में विफल है। पुलिस की कार्यशैली ओर सवाल खड़े हो रहे है। आदित्यपुर में ही हाल के दिनों में आधा दर्जन से ज्यादा हत्याएं हो चुकी है। बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री से कन्हैया सिंह की हत्या को लेकर चर्चा करने की बात कही।
रात में अपराधियों ने मारी थी गोली
जानकारी को 29 जून की रात तीन अपराधियों ने कन्हैया सिंह की हत्या की थी। उन्हें गोली मारने के अलावा उनपर चापड़ से भी बदमाशों ने हमला किया था। गोली लगने के कारण कन्हैया सिंह की एक आंख बाहर निकल आई थी। इधर, पुलिस की कार्यशैली से नाराज पूर्व विधायक अरविंद सिंह हत्यारो की सूचना देने वालों को अपनी ओर से एक लाख रुपए की इनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े- झारखंड में पूर्व विधायक के साले की हत्या, इतनी भयानक मौत कि आंख निकलकर आ गई बाहर...तड़ातड़ बरसाईं गोलियां
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।