जमशेदपुर का गजब नजारा: ढोल-नगाड़ों के साथ हत्यारों के घर पहुंची पुलिस, जगह-जगह लगाए गए ऐसे पोस्टर

Published : Jul 03, 2022, 06:23 PM ISTUpdated : Jul 03, 2022, 06:30 PM IST
 जमशेदपुर का गजब नजारा: ढोल-नगाड़ों के साथ हत्यारों के घर पहुंची पुलिस, जगह-जगह लगाए गए ऐसे पोस्टर

सार

जशमेदपुर रोहित पासवान हत्याकांड में दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए उनके घर पुलिस घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची। इस मामले में 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि 5 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। बता दें कि सोनारी रूपनगर में 21 दिसंबर 2021 की रात रोहिति पासवान की पत्थर से कूच हत्या की गई थी। 

जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस रविवार को हत्याकांड के दो आरोपियों के घर ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंची। इस्तेहार चस्पा कर 20 अगस्त तक कोर्ट में प्रस्तुत होने का आदेश दिया। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में रूपनगर में हुए रोहित पासवान के हत्या करने के दो आरोपी संतोष ठाकुर उर्फ टकेला और सन्नी कर्मकार के घर इस्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस पहले सोनारी के जहिरा बस्ती स्थित संतोष ठाकुर के घर गई। यहां इस्तेहार चस्पा करने के बाद बिलास बस्ती में रहने वाले सन्नी कर्मकार के घर पहुंच इस्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस के अनुसार दोंनो आरोपी 20 अगस्त तक कोर्ट में प्रस्तुत नहीं होते है तो उनकी घर की कुर्की की जाएगी। कोर्ट से दोंनो आरोपियों के खिलाफ पूर्व से वारंट निकल चुका है। 

हत्या कांड और फायरिंग मामले में 24 लोगों को जेल भेज चुकी है पुलिस
सोनारी रूपनगर में 21 दिसंबर 2021 की रात रोहिति पासवान की पत्थर से कूच हत्या की गई थी। जबकि रोहित और उसके साथियों ने भी मौके पर कई राउंड गोलियां चलाई थी। भागने के क्रम में रोहित पासवान अपराधियों के हत्थे चढ़ गया था। करीब 10 लोगों ने पत्थर से कुछ उसकी हत्या कर दी थी। फायरिंग में एक महिला के हाथ में भी गोली लगी थी। इस मामले में दोनों ओर से कुल 29 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि 5 आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। 

दोनों गुटों के बीच होता रहा है गैंगवार-हत्या
सोनारी में वर्चस्व को लेकर रविदास गिरोह और हेते गिरोह में गैंगवार होता रहा है। दोनों गुटों के कई लोगों की जान जा चुकी है। रोहित पासवान हेते गिरोह का सदस्य था। रविदास गिरोह के लोगों ने पत्थर से कूच कर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों विरोध के बीच लगातार हो रहे गैंगवार और हत्याओं को लेकर रूपनगर में पुलिस ने एक टीओपी का भी निर्माण किया था। बावजूद इसके दोनों गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर हत्याएं और गैंगवार की घटनाएं होती रही। वहीं मामले की जांच कर रहे वारिश हुसैन ने बताया कि फरार आरोपियों के घर इस बैनर-पोस्टर चस्पा दिया गया है। 20 अगस्त तक आरोपी कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुए तो दोनों दोनों के घरों की कुर्की की जाएगी।

यह भी पढ़ें-झारखंड के हजारीबाग में एक डॉग ने रोकी लाखों रुपए की लूट, अपराधियों को हथियार छोड़कर भागना पड़ा
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Kal Ka Mausam: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट