जामताड़ा का शॉकिंग मर्डरःमारकर रेत में दफनाया, मछली पकड़ने गए थे बच्चे, खेलते हुए मिला बालू में गड़ा हुआ शव

Published : Jul 06, 2022, 03:47 PM ISTUpdated : Jul 06, 2022, 04:11 PM IST
जामताड़ा का शॉकिंग मर्डरःमारकर रेत में दफनाया, मछली पकड़ने गए थे बच्चे, खेलते हुए मिला बालू में गड़ा हुआ शव

सार

जामताड़ा के चालना गांव में  6 जुलाई को किसी बुजुर्ग  महिला की डेड बॉडी मिली। किसी ने की बेरहमी से हत्या, तेज धारदार हथियार से सिर को धड़ से अलग किया, शरीर के अन्य अंग भी काट डाले, साक्ष्य छिपाने शव को नदी किनारे बालू में गाड़ा।

जामताड़ा. झारखंड के जामताड़ा जिले  के चालना गांव में कुछ बच्चे मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान खेलते हुए उनकी नजर बालू में गड़ी हुई किसी चीज पर पड़ी। उत्सुकता में बच्चों ने नजदीका जाकर उसे देखना चाहा। सामने जाने पर उनके होश उड़ गए। बच्चों ने देखा की किसी का पैर बालू के बाहर निकला हुआ है, उसका शिर बालू के अंदर है। बच्चे डर गए और शोर मचाते हुए गांव के लोगों को इसकी सूचना दी। गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बालू के अंदर गड़े शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बालू के अंदर से निकला सिर कटा महिला का शव
बालू के अंदर से निकाले गए शव की पहचान धोबना गांव के करमा डंगालपाड़ा गांव की रहने वाली महिला सुखोदी हेंब्रम (55 वर्षीय ) के रूप में की गई है। महिला का सिर काट कर किसी ने बालू में गाड़ दिया था। पुलिस ने बताया कि बरामद शव बुजुर्ग महिला की है। बेरहमी से उसकी हत्या की गई है। जिस प्रकार महिला का सिर धड़ से अलग किया गया और शरीर के विभिन्न अंगों को काट दिया गया। इससे साफ पता चलता है कि महिला की बेरहमी से हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नदी किनारे बालू में गाड़ दिया गया था। शव के मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। 

बेटी की बच्चों की देखभाल के लिए रोजाना उनके घर जाती थी महिला
परिजनों ने बताया कि मृतका के दामाद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसलिए वह अपनी बेटी के यहां सोने जाती थी। उसकी बेटी के घर में तीन छोटे-छोटे बच्चे अकेले रह रहे थे। उनकी देखभाल के लिए की महिला रात में सोने जाया करती थी। इसी क्रम में एक दिन महिला रात में बेटी के घर जाने निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। पनरिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मछली पकड़ने नदी की ओर गए बच्चों ने शव देखा तब जाकर गायब हुई महिला के बारे में जानकारी मिली। 

हत्या के बारे में उठ रहे कई सवाल, बेटी बोली किसी से नहीं थी दुश्मनी
परिजनों ने बताया कि महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। घटना के बारे में कई तरह के सवाल उठने लगे हैं, कि आखिर यह 55 वर्षीय महिला के इतनी नृशंस हत्या करने के पीछे वजह क्या है। वहीं मृतिका का बेटा श्रवण बास्की ने बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। बावजूद इस प्रकार की घटना को कौन अंजाम दे सकता है। बेटे ने बताया कि बीते 3 दिनों से मां गायब थी सभी जगह काफी खोजबीन किया मगर कहेगी कुछ पता नहीं चल पाया था। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 

यह भी पढ़े- जमशेदपुर में अच्छे से नहीं पढ़ रही थी 4 साल की बेटी, माता-पिता ने पीट-पीटकर दे दी मौत

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स
गोवा नाइट क्लब हादसा: झारखंड के 2 भाइयों की मौत, अंतिम संस्कार में पूरा गांव रोया