घर ले जाने से पहले दुल्हन को यहां लेकर गया दूल्हा, दोनों को देख हैरान थे लोग, फिर सबने की तारीफ

Published : Dec 12, 2019, 07:12 PM IST
घर ले जाने से पहले दुल्हन को यहां लेकर गया दूल्हा, दोनों को देख हैरान थे लोग, फिर सबने की तारीफ

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जमकर लोगों ने मतदान किया। वहीं शादी के जोड़े में दुल्हन प्रियंका ने अपने पति के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला। पहले तो लोग उको देख हैरान हुए। लेकिन बाद में वहां मौजूद लोगों ने उनके इस कदम की बहुत तारीफ की।

हजारीबाग.  झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। जहां वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारे खूब देखनो को मिली। लोकतंत्र के इस पर्व में दूल्हा-दुल्हन ने भी हिस्सा लिया।

शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
हजारीबाग  में शादी के बाद दुल्हन प्रियंका के साथ उनके पति भी मतदान केंद्र पहुंचे और उन्हें मतदान कराया। जब दोनों को शादी के जोड़े में वोट डालने के लिए पहुंचे तो पहले तो लोग उनको देख हैरान थे। लेकिन बाद में उन्होंने इस नवदंपति की काफी तारीफ की। इस उत्साह को देख ग्रामीण भी खुश नजर आए। इसके बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गया।

पूरे परिवार के साथ धोनी ने किया मतदान
तीसरे चरण के चुनाव में झारखंड के 56 लाख वोटर्स ने 309 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर दी है। इस चरण में करीब 17 सीटों पर करीब 62 % मतदान हुआ। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर विद्या मंदिर स्कूल के बूथ पर मतदान किया। इस दौरान धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी और माता-पिता भी साथ थे।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Topper List 2026: टॉप 3 में 12 स्टूडेंट्स, लड़कियों और लड़कों में बराबरी का शानदार रिकॉर्ड
Jharkhand Board 10th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27% स्टूडेंट्स पास, प्रियांशु कुमारी समेत 4 छात्र स्टेट टॉपर, देखें लिस्ट