जहां से MS धोनी ने की पढ़ाई, वहीं पहुंचे वोट डालने, पत्नी साक्षी और माता-पिता भी थे साथ...

Published : Dec 12, 2019, 07:37 PM ISTUpdated : Dec 12, 2019, 07:43 PM IST
जहां से  MS धोनी ने की पढ़ाई, वहीं पहुंचे वोट डालने, पत्नी साक्षी और माता-पिता भी थे साथ...

सार

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। जहां वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

रांची.  झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर गुरुवार को मतदान पूरा हुआ। जहां वोट डालने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे परिवार के साथ मतदान किया।

जहां से धोनी ने की पढ़ाई, उसी स्कूल में डाला वोट
बता दें कि धोनी अपनी पत्नी साक्षी और माता-पिता के साथ वोट डालने के लिए पहंचे थे। उन्होंने हटिया विधानसभा क्षेत्र में जवाहर विद्या मंदिर स्कूल के बूथ पर मतदान किया। बता दें कि माही ने जिस स्कूल में अपना वोट डाला, उन्होंने इसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। परिसर के अंदर और बाहर उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान धोनी के फैंस ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

तीसरे चरण में इन दिग्गजों की साख दांव पर
तीसरे चरण के चुनाव कई दिग्गज चुनावी मैदान में आमने-सामने हैं। इस चुनावी रण में पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, मंत्री सीपी सिंह, मंत्री नीरा यादव, मंत्री नीरा यादव, पूर्व आईपीएस लक्ष्मण सिंह और  आजसू प्रमुख सुदेश महतो जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। तीसरे चरण के चुनाव में झारखंड के 56 लाख वोटर्स ने 309 प्रत्याशियों की किस्मत तय कर दी है। इस चरण में करीब 17 सीटों पर करीब 62 % मतदान हुआ।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Topper List 2026: टॉप 3 में 12 स्टूडेंट्स, लड़कियों और लड़कों में बराबरी का शानदार रिकॉर्ड
Jharkhand Board 10th Result 2026 Out: झारखंड बोर्ड मैट्रिक में 95.27% स्टूडेंट्स पास, प्रियांशु कुमारी समेत 4 छात्र स्टेट टॉपर, देखें लिस्ट