झारखंड विधानसभा चुनाव : भाजपा ने जारी की 15 और कैंडिडेट्स की लिस्ट, सरयू राय का नाम गायब

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की।अब तक पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 15, 2019 2:37 AM IST

रांची. भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए 15 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की। इसे मिलाकर अब तक पार्टी ने 81 विधानसभा सीटों में 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिये हैं, लेकिन आज भी वरिष्ठ नेता सरयू राय का नाम इस सूची में नदारद रहा। राय का नाम अभी तक नहीं घोषित किए जाने पर माना जा रहा है कि अपनी ही सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले राय को किनारे करने की कोशिश जोरों पर हैं।

13 सीटों पर नहीं घोषित किया उम्मीदवार 

Latest Videos

भाजपा ने इससे पूर्व पिछले सप्ताह 52 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी और 12 तारीख की देर रात सुखदेव भगत के नाम वाली दूसरी सूची जारी की। भाजपा को अब सिर्फ 13 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने हैं। यदि उसका अपने पुराने सहयोगी आज्सू से सीटों को लेकर कोई समझौता होता है तो उसे कम से कम नौ से 12 सीटें उसके लिए छोड़नी होंगी, लेकिन वर्तमान में आज्सू से उसका गठबंधन टूटता नजर आ रहा है क्योंकि दोनों पार्टियां अपने-अपने रुख पर अड़ी हुई हैं।

गठबंधन के लिए 9 सीटें है खाली 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने आज्सू के लिए नौ सीटें छोड़ रखी हैं और अब उन्हें तय करना है कि वह इस समझौते के लिए तैयार हैं या नहीं? इससे पहले वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने आज्सू को आठ सीटें दी थीं, जिसमें से उसने पांच सीटें जीती थीं।

इनको मिला टिकट 

भाजपा की जारी सूची में पोड़ैयाहाट से गजाधर सिंह, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से लक्ष्मी प्रसाद सिंह, गांडेय से जयप्रकाश वर्मा, बोकारो से विरंचीनारायण, चंदनक्यारी से अमर कुमार बाउरी, निरसा से श्रीमती अपर्णासेन गुप्ता, सराइकेला से गणेश महली, चाईबासा से जेबी तुबिद, मझगांव से भूषणपथ पिंगला, खरसांवा से जवाहर वनरा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, मांडर से श्रीदेव कुमार धान, सिसई से दिनेश उरांव और कोलेबीरा से सुजान मुंडा के नाम शामिल हैं।

Share this article
click me!

Latest Videos

Air Force Day: एयर शो में दिखी वायुसेना की ताकत, फाइटर जेट्स ने दिखाए करतब #Shorts
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
PM Modi Samman Niddhi 18th Kist: आ सकती है किसान सम्मान निधि की अटकी किस्त, तुरंत कर लें ये काम
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण