Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2022 4:25 AM IST / Updated: Mar 03 2022, 02:00 PM IST

Jharkhand Budget 2022:1,01,101 करोड़ का बजट पेश,छात्रों को मिलेगा गुरुजी क्रेडिट कार्ड,एयर एंबुलेंस का प्रावधान

सार

रांची :  झारखंड की हेमंत सरकार (hemant government) आज  बजट पेश कर रही है। माना जा रहा है कि इस बार झारखंड सरकार का बजट किसानों और गरीबों पर केंद्रीत रहेगा। इसके अतिरिक्त बजट में राज्य सरकार बेरोजगारी दूर करने, स्वास्थ्य, शिक्षा और शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की भलाई के लिए कई योजनाओं को शुरू कर सकती है। बता दें कि वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा में आज सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। 

मुफ्त इलाज और मुफ्त बिजली को लेकर एलान कर सकती है हेमंत सरकार
हेमंत सरकार स्वास्थ्य सेवा की दिशा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार की तर्ज पर मोबाइल क्लिनिक की योजना का एलान कर सकती है। इसके साथ इस बार के बजट में मुफ्त इलाज और मुफ्त बिजली को लेकर भी एलान किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल झारखंड सरकार ने 91277 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इस बजट में कृषि ऋण माफी योजना की गई थी। वहीं मनरेगा मजदूरी में भी बढ़ोतरी की गई थी। इतना  ही नहीं सरकार ने न कोई नया टैक्स लगाया था और न ही पुराने टैक्स में वृद्धि की थी। यहां जानिए पल-पल के अपडेट..

01:37 PM (IST) Mar 03

रांची बनेगी जाम मुक्त

रांची की जाम से मुक्त बनाने के लिए इनर रिंग रोड तथा कई फ्लाई ओवर बनाने का एलान किया गया है। इसके अतिरिक्त नगर विकास के लिए 3055 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 
 

01:32 PM (IST) Mar 03

रांची में साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी

पर्यटन के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई पर जोर दिया जाएगा। जल प्रपात को विकसित किया जाएगा। 349 करोड़ 39 लाख का प्रावधान किया गया है। युवाओं के लिए गांव में सिद्धो-कान्हू क्लब की स्थापना की जाएगी।राज्य स्तरीय सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना की जाएगी वहीं क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में भारत सरकार के सहयोग से साइंस सिटी की स्थापना की जाएगी। पत्रकारों के लिए को स्वास्थ्य बीमा की  सुविधा दी जाएगी। पोषण की समस्या दूर करने के लिए दाल वितरण योजना शुरू की जाएगी। झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना से आच्छादित परिवारों को प्रतिमाह 1 रुपये की दर से 1 किलोग्राम दाल दिया जाएगा। 

01:17 PM (IST) Mar 03

2.56 लाख पौधों को लगाने का प्रस्ताव

इस बार के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा फोकस किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 50 प्रतिशत वृद्धि की गई है। 2.56 लाख पौधों को लगाने का प्रस्ताव रखा गया है। बिजली उपभोक्ता के लिए सब्सिडी देगी सरकार। इसके तहत सरकार किसानों और गरीबों को हर महीने 100 यूनिट मुफ्त बिजली देगी।कृषि ऋण माफी योजना में 2 लाख 11 हजार 530 किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किया गया है.
 

01:12 PM (IST) Mar 03

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 5618.83 करोड़ का प्रावधान

इस बार के बजट में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा फोकस किया है। स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 5618.83 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त सभी जिला अस्पताल में 300 बेड अस्पताल में अपग्रेड करने का एलान किया गया है। राज्य के लोगों को सस्ते दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 

 

01:09 PM (IST) Mar 03

मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत की जाएगी

मुख्यमंत्री सारथी योजना की शुरुआत की जाएगी। जिससे डिग्री प्राप्त होनहार छात्रों को कंपटीशन की तैयारी कराई जा सके। वहीं श्रम विभाग के लिए 590 करोड़ का प्रावधान किया है। इसके अतिरिक्त खाद आपूर्ति विभाग के लिए 2,552 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है।
 

01:07 PM (IST) Mar 03

1000 पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित किया गया

अंबेडकर योजना के तहत नए आवासों का निर्माण किया जाएगा। सरकार आंगनबाड़ी केंद्र में गर्म पोषाक वितरित करेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सेवा पर जोर दिया जाएगा। 1000 पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट घोषित किया गया है।  
 

01:03 PM (IST) Mar 03

टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में की जाएगी 50 फीसदी की वृद्धि

टीईटी पास प्रशिक्षित शिक्षकों के मानदेय में 50 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। सरायकेला और खूंटी के अस्पताल बनेंगे अनुमंडल। सरकार लोगों को कैशलेस उपचार की  सुविधा देगी। पारा शिक्षक सहायक प्राध्यापक के नाम से जाने जाएंगे। पारा शिक्षकों के मानदेय में 40 फीसदी की वृद्धि की गई है। 
 

12:59 PM (IST) Mar 03

गरीब छात्र-छात्राओं के लिए क्रेडिट कार्ड स्कीम लाई जाएगी

स्वस्थ्य पेयजल के प्यूरीफायर का आंवटन किया जाएगा। रिनपास की खाली जमीन पर मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव किया गया है। सरकार के गरीब छात्र और छात्राओं के उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड स्कीम लाएगी। इसके लिए गोधन विकास योजना शुरू की जाएगी।

12:56 PM (IST) Mar 03

महिला बाल विकास विभाग के लिए 5,742 करोड़ का प्रावधान

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर जोर देते हुए 33 नये डिग्री महिला कॉलेज में पदों के सृजन किया जाएगा। वहीं महिला बाल विकास विभाग के लिए 5,742 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हमारी सरकार ने पारा शिक्षकों के मानदेय में इजाफा करते हुए सहायक शिक्षक का दर्जा दिया है। पारा शिक्षकों को लेकर सरकार गंभीर है। 
 

12:48 PM (IST) Mar 03

कृषि क्षेत्र के लिए 4091 करोड़ का प्रावधान

पंचायती राज विभाग के लिए 2,015 करोड़ का प्रावधान किया है। वहीं कृषि क्षेत्र के लिए 4091 करोड़ 37 लाख का प्रावधान किया है। किसानों के फसल और दूध उत्पादकों के लिए झारखंड में मॉडल शीतगृह का भी निर्माण किया जाएगा. जल संसाधन विभाग के लिए 1,894 करोड़ का प्रावधान किया है। 10 हजार नए सखी मंडल के गठन का लक्ष्य रखा गया है। 2.90 लाख लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। यूनिवर्सल पेंशन स्कीम पर सरकार जोर दे रही है। 

 

12:45 PM (IST) Mar 03

किसानों के लिए 25 करोड़ का कॉपर्स फंड बनाया जाएगा

कोरोना के चलते झारखंड के विकास दर में गिरावट आई है। 80 लाख लीटर दूध का प्रतिदिन हो रहा है। वहीं 85 लाख लीटर प्रतिदिन दूध के उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड के सकल घरेलू उत्पाद में 4.7 की गिरावट आई है। किसानों के लिए 25 करोड़ का कॉपर्स फंड बनाया जाएगा। राज्य 
 

12:26 PM (IST) Mar 03

1,01,101 करोड़ का बजट पेश

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने 1,01,101 करोड़ (एक लाख एक हजार एक सौ करोड़) का बजट सदन पटल पर रखा है। इस दौरान उ्होंने कहा कि कोरोना महामारी की वजह से विकास में बाधा उत्पन्न हुई है, लेकिन इन बाधाओं का सामना करते हुए झारखंड आगे बढ़ा। वित्त मंत्री ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णयों को लागू करेगी।  राज्य के युवा के सोच काफी प्रगशील है।

11:39 AM (IST) Mar 03

9 लाख किसानों का हो सकता है कर्ज माफ

झारखंड सरकार  के इस बजट से किसानों को बड़ी उम्मीद हैं। बताया जा रहा है कि बजट में प्रदेश के 9 लाख किसानों को कर्ज माफी के दायरे में शामिल किया जा सकता है।

11:29 AM (IST) Mar 03

12 बजे पेश होगा बजट

विपक्ष के हंगामे के कारण सभा की विधानसभा कार्यवाही को 12:00 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वित्त मंत्री अब 12 बजे बजट पेश करेंगे।

10:31 AM (IST) Mar 03

सभी को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा बजट -वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव

वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राजभवन जाकर राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के बजट की कॉपी सौंपी। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी को ध्यान में रखकर बजट पेश किया जाएगा। 
 

10:09 AM (IST) Mar 03

महिलाओं को लेकर हो सकते हैं बड़े एलान

इस बार के बजट में झारखंड सरकार महिलाओं को लेकर बड़ा एलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पहले से अधिक राशि का प्रावधान करने की योजना बनाई है।