झारखंड़ में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी सौगात, अब विदेश में पढ़ सकेगा हर किसी का बच्चा

Published : Dec 04, 2020, 07:25 PM IST
झारखंड़ में मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी सौगात, अब विदेश में पढ़ सकेगा हर किसी का बच्चा

सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को मंत्रालय में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राज्य का हर किसी का बच्चा अब आसानी से विदेश में पढ़ सकेगा।

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विदेश में पढ़ने वाले राज्य के विद्यार्थियों नई सौगात दी है। सीएम ने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को हम आर्थिक सहयोग देंगे। जिसके लिए हम कई डिजिटल ऐप और प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि अब हमारे प्रदेश का कोई भी बच्चा आसानी से विदेश में पढ़ सकेगा।

झारखंड़ सरकार टॉपर को दे रही 3 लाख रुपए
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को मंत्रालय में स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण तथा मैट्रिक/ इंटरमीडिएट के राज्यस्तरीय टॉपरों को नगद पुरस्कार सह प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैट्रिक के टॉपर को एक लाख, सेकेंड टॉपर को 75 हजार एवं थर्ड टॉपर को 50 हजार रुपए  की मदद राज्य सरकार करेगी। वहीं  इंटरमीडिएट के हर संकाय के टॉपर को तीन लाख, सेकेंड टॉपर को दो लाख एवं थर्ड टॉपर को एक लाख रुपए की मदद की जाएगी।

छात्रों को नए-नए आयाम की जरुरत
सीएम ने समारोह में कहा कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर अगर किसी पर पड़ा है तो वह हैं स्कूली बच्चों पर। जिनकी इस साल की शिक्षा अधूरी रह गई। उन्होंने कहा कि छात्रों को नए-नए आयाम प्रदान करने की जरुरत है।  मुख्यमंत्री ने कहा किआज यहां डिजी स्कूल एवं लर्नेटिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत हो रही है। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत