झारखंड; नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र शुरू, नए सदस्यों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित तौर पर सूचित किया कि वह अपनी जीती गयी दूसरी सीट दुमका को छोड़ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 6, 2020 12:39 PM IST

रांची:  झारखंड की नवनिर्वाचित पांचवी विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र आज प्रारंभ हुआ और पहले दिन कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष स्टीफेन मरांडी ने 81 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री समेत कुल 78 सदस्यों को शपथ दिलायी।

मरांडी ने एक-एक कर सदन में उपस्थित 78 सदस्यों को शपथ दिलायी, जिनमें भाजपा के तीन सदस्यों ने संस्कृत में शपथ ली।

Latest Videos

सबसे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ली-

मरांडी ने सबसे पहले मुख्यमंत्री एवं सदन के नेता हेमंत सोरेन को शपथ दिलायी। इसके बाद मंत्रिमंडल के तीन सहयोगियों कांग्रेस के रामेश्वर उरांव और आलमगीर आलम तथा राजद के सत्यानंद भोक्ता को शपथ दिलायी गयी। 

सीट दुमका को छोड़ रहे हैं-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट विधानसभा क्षेत्र से शपथ ग्रहण की। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को लिखित तौर पर सूचित किया कि वह अपनी जीती गयी दूसरी सीट दुमका को छोड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन ने 2014 और 2019 का विधानसभा चुनाव बरहेट और दुमका दोनों सीटों से लड़ा था, जहां वह 2014 में दुमका सीट पर भाजपा की लुईस मरांडी से पराजित हो गये थे, वहीं बरहेट से दोनों बार उन्होंने जीत दर्ज की।

नामांकन पत्र दाखिल किए गए-

बहरागोड़ा सीट से झारखंड मुक्ति मोर्चा के समीर कुमार महंती आज सदन में उपस्थित नहीं थे, इसलिए वह शपथ नहीं ले सके। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पहले ही मरांडी को 31 दिसंबर को शपथ दिला चुकी हैं। शपथग्रहण के बाद अब सात जनवरी को नये विधानसभाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा, जिसके लिए आज दोपहर बारह बजे से नामांकन पत्र दाखिल किये गये।

विधानसभा का प्रथम सत्र-

राज्य विधानसभा के प्रथम सत्र के दूसरे दिन सात जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा, जिसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इस दिन ही वित्त वर्ष 2019-2020 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन किया जायेगा।

नेता विपक्ष पद नामित नहीं-

प्रथम सत्र के अंतिम दिन आठ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जायेगा और इस पर चर्चा के उपरांत सरकार का उत्तर तथा मतदान कराया जायेगा। महत्वपूर्ण है कि भाजपा ने अभी तक नेता विपक्ष पद के लिए किसी को नामित नहीं किया है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

Share this article
click me!

Latest Videos

'कांग्रेस के लिए लोगों ने लगाया नो एंट्री का बोर्ड' Haryana Election Result के बाद PM Modi ने सुनाया
Jammu and Kashmir और Haryana Election Result के बाद BJP कार्यालय पहुंचे PM Modi, जश्न का दिखा माहौल
Haryana Chunav Result : BJP की जीत के बाद क्या बोले नायब सैनी, किसे दिया क्रेडिट
5 कारण, आखिर क्यों जम्मू कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस गठबंधन को मिली मजबूती
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट