यहां गोल्फ ग्राऊंड को बनाया मंडप और दुल्हन ने लिए फेरे, दूल्हे का भी वेलकम वाला अंदाज देखने लायक था

Published : Jan 17, 2021, 03:06 PM IST
यहां गोल्फ ग्राऊंड को बनाया मंडप और दुल्हन ने लिए फेरे, दूल्हे का भी वेलकम वाला अंदाज देखने लायक था

सार

, रविवार सुबह से यहां के गोल्फ ग्राउंड में सर्वधर्म सामूहिक विवाह चल रहा है। जहां पर इस बार सिर्फ 15 जोड़ों की ही शादी हो रही है। क्योंकि कोरोना काल की वजह से ज्यादा जोड़ों को नहीं बुलाया गया।

धनबाद (झारखंड). हर साल की तरह इस बार भी झारखंड के धनबाद शहर में इस बार भी  सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ है। लेकिन इस बार का नजारा हटकर था, जहां दुल्हन के चेहरे पर मास्क और हाथ में सैनेटाइजर था। यहां दुल्हन ने रविवार को रणधीर वर्मा स्टेडियम (गोल्फ ग्राउंड) अपने पिया के साथ सात फेरे लिए।

खेल मैदान को बाबुल का आंगन बनाया
दरअसल, रविवार सुबह से यहां के गोल्फ ग्राउंड में सर्वधर्म सामूहिक विवाह चल रहा है। जहां पर इस बार सिर्फ 15 जोड़ों की ही शादी हो रही है। क्योंकि कोरोना काल की वजह से ज्यादा जोड़ों को नहीं बुलाया गया। दूल्हा-दुल्हन तय समय पर अपने परिजनों के साथ यहां पहुंचे हुए थे। इस खेल मैदान को बाबुल का आंगन बनाया गया था।

दुल्हन का अनोखे अंदाज में किया स्वागत
इस विवाह की साबसे खास बात यह थी कि यहां बारात  ई-रिक्शा पर निकाली गई। जैसी ही दुल्हन मंडप में आईं तो शहनाई की बज रही धुन पर दूल्हे ने उनका डांस करके स्वागत किया। रंग-बिरंगे फूलों से पूरे स्टेडियम को सजाया गया था। यहीं पर एक स्टॉल मास्क और सैनेटाइजर का लगा हुआ था, जहां पर लोग कोरोरा से बचने के लिए यह दोनों चीजें ले रहे थे।

मास्क लगाकर डालीं जयमाला
सर्वधर्म सामूहिक विवाह में आए लोग जब मैदान के गेट के अंदर घुसे तो उनके हाथों को सैनिटाइज करवाया गया। वहीं स्टेज पर जाकर दूल्हा और दुल्हन के हाथ भी सैनेटाइज करवाए गए। मास्क लगाकर ही दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला डाली।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल