कोरोना का भयावह रूप...मां के बाद 2 बेटों की मौत, अब तीसरा बेटा भी गिन रहा जिंदगी की आखिरी सांसे

Published : Jul 12, 2020, 10:34 PM IST
कोरोना का भयावह रूप...मां के बाद 2 बेटों की मौत, अब तीसरा बेटा भी गिन रहा जिंदगी की आखिरी सांसे

सार

कोरोना वायरस का कहर थम होने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच झारखंड में कोरोना का भयावह रुप देखने को मिल है, जहां मां के बाद 24 घंटे के अंदर उसके दो बेटों की मौत हो गई।

धनबाद (झारखंड).  कोरोना वायरस का कहर थम होने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश में अब तक संक्रमित मीरजों का आंकड़ा 9 लाख पहुंच गया है। वहीं इसी बीच झारखंड में कोरोना का भयावह रुप देखने को मिल है, जहां मां के बाद 24 घंटे के अंदर उसके दो बेटों की मौत हो गई।

मां के बाद 24 घंटे के अंदर दोनों बेटों ने तोड़ा दम 
दरअसल, धनबाद शहर में 4 जुलाई को एक महिला की संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई थी। मरने के बाद जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव थी। मां की मौत के बाद उसके दो जवान बेटे भी पॉजिटिव हो गए। जहां शनिवार रात दोनों बेटों की 24 घंटे के अंदर मौत हो गई। वहीं महिला का तीसर बेटा अभी अस्पताल में भर्ती है जो जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

कोरोना से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
एक ही परिवार में कोरोना से तीन की मौत के बाद से धनबाद हड़कंप मच गया है। बता दें कि मृतक दोनों भाइयों को सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है।

इस परिवार तक ऐसे पहुंचा कोरोना
जानकारी के मुताबिक, 89 वर्षीय महिला पिछले महीने दिल्ली से धनबाद आई थी। परिवार में 27 जून को शादी थी, लेकिन विवाह से पहले ही महिला की 26 जून को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसे नीलम नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां 4 जुलाई को महिला की मौत हो गई। महिला से संपर्क में आने से उसके तीनों बेटों तक कोरोना पहुंच गया था।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!