झारखंड पंचायत चुनाव 2022 : कड़ी सुरक्षा के बीच तीसरे चरण का मतदान जारी, पढ़िए पल-पल की अपडेट्स

तीसरे फेज में भी मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वोटर्स गांव की सरकार चुनने में भागीदारी निभा रहे हैं। इस चरण की मतगणना, चौथे चरण के साथ 31 मई को होगी। चौथे चरण के लिए मतदान 27 मई को होगा।

Asianet News Hindi | Published : May 23, 2022 7:43 AM IST

रांची : झारखंड पंचायत चुनाव (Jharkhand Panchayat Chunav 2022) के तीसरे चरण का मतदान जारी है। 19 जिलों की 70 ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले जा रहे हैं। इस फेज में 8,704 पदों के लिए 27 हजार 343 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तीसरे चरण में 1,047 पंचायतों में चुनाव के लिए नामांकन किए गए। इनमें से एक महिला मुखिया प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुई। तो वहीं, तीन पंचायतों में एक भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इस तरह कुल 1,043 पंचायतों में चुनाव हो रहा है। जिसमें 6,423 प्रत्याशी मुखिया पद  के चुनावी मैदान में हैं।

46 लाख से ज्यादा वोटर्स करेंगे किस्मत का फैसला
इस चरण में वोटिंग के लिए 12 हजार 912 बूथ बनाए गए हैं। सामान्य बूथों की संख्या 2,087 है, जबकि संवेदनशील बूथों की संख्या 6,021 है। इसके साथ ही 3,804 बूथ अति संवेदनशील की कैटेगरी में रखे गए हैं। इस चरण में कुल 46 लाख 94 हजार 74 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। जिसमें 24 लाख 7 हजार 324 पुरुष, 22 लाख 86 हजार 740 महिला और 
10 वोटर्स थर्ड जेंडर हैं।

किस पद पर कितने उम्मीदवार
तीसरे फेज में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 12 हजार 911 पदों पर चुनाव होना था। इनमें से 5,826 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों को चुन लिया गया। जबकि 715 पद ऐसे हैं, जिन पर एक भी उम्मीदवार नहीं है। ऐसे में 6,370 पद पर वोटिंग चल रही है। कुल 15 हजार 583 कैंडिडेट्स चुनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही पंचायत समिति सदस्य के लिए 1290 पद पर चुनाव होना था। इनमें से 122 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। तीन पदों पर एक भी प्रत्याशी नहीं मिलने से 1,165 पदों पर मतदान चल रहा है। कुल 4,556 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, 128 जिला परिषद सदस्य के पदों पर चुनाव होना था। एक प्रत्याशी निर्विरोध और एक पद खाली होने से 126 पदों पर ही वोटिंग हो रही है। 781 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-झारखंड पंचायत चुनाव 2022 रिजल्ट : रिक्शा चालक बना पंचायत का मुखिया, घर में दाल-चावल-आटे का भी जुगाड़ नहीं

इसे भी पढ़ें-कौन है अर्चना हेंब्रम जो जीती झारखंड पंचायत चुनाव, JPSC मेंस एग्जाम क्लियर करने के बाद भी लड़ा इलेक्शन

Share this article

Latest Videos

click me!

Latest Videos

Nitish Kumar Health: नीतीश कुमार की तबीयत बिगड़ी, Patna के Medanta Hospital में भर्ती
Atishi Marlena LIVE: दिल्ली में जलसंकट की स्थिति पर महत्वपूर्ण Press Conference
Rudraprayag Accident Update: 14 यात्रियों की जिंदगी खत्म, सीएम धामी ने जाना घायलों का हाल
AAP LIVE: अरविंद केजरीवाल की सरकार में दिल्ली में सुधरी पानी की व्यवस्था
Meloni Selfie With PM Modi: इटालियन पीएम जियोर्जिया की पीएम मोदी के साथ सेल्फी वायरल| Melodi Selfie