हेमंत सोरेन सरकार के 2 साल पूरे, जनता के सामने पेश होगा लेखा-जोखा, CM बताएंगे कितना काम हुआ, कितना अभी अटका

Published : Dec 29, 2021, 06:00 AM IST
हेमंत सोरेन सरकार के 2 साल पूरे, जनता के सामने पेश होगा लेखा-जोखा, CM बताएंगे कितना काम हुआ, कितना अभी अटका

सार

दो साल पूरे होने पर हेमंत सोरेन अपनी सरकार का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेंगे कि चुनावी घोषणाओं में उन्होंने जो वायदे किए थे, उसमें कितना काम आगे बढ़ा और कितना अभी अटका पड़ा है। 

रांची : झारखंड (Jharkhand) में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) की गठबंधन सरकार को आज दो साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राजधानी रांची (Ranchi) के मोरहाबादी मैदान में सरकार बड़ा आयोजन करने जा रही है। दो साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ कई नई योजनाओं की शुरुआत और बड़ी घोषणाए की जाएंगी। आइए आपको बताते हैं दो साल पूरे होने पर सरकार का क्या प्लान है। 

नई योजनाओं की सौगात
मोरहाबादी मैदान में सरकार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं। विशाल मंच और पंडाल तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मौके पर राज्य के अलग-अलग इलाकों के लिए करोड़ों की विकास एवं कल्याण योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। कई विभागों की ओर से दर्जनों लोगों के बीच नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। झारखंड स्टूडेंट क्रेडिट और कृषि पाठशाला, जनशिकायतों के लिए हेल्पलाइन सहित कुछ नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों को शो-केस करने की भी खास तैयारी की गई है। प्राइवेट कंपनियों में झारखंड के लोगों के लिए 75 फीसदी आरक्षण, मॉब लिंचिंग के खिलाफ कानून, यूनिवर्सल पेंशन स्कीम, 'आपके अधिकार-आपके द्वार-आपकी सरकार' के तहत लाखों आवेदनों के निपटारे जैसी उपलब्धियों पर सरकार का खास फोकस रहेगा।

सरकार लेखा जोखा पेश करेगी
मुख्य समारोह में 15 हजार 753 करोड़ 80 लाख की योजनाओं का होगा शिलान्यास और उद्धाटन होगा। इनमें 12 हजार 558 करोड़ की योजनाओं का होगा शिलान्यास और 3,195 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन होगा। जिन योजनाओं का शिलान्यास होगा उनमें रांची स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के आवास और रांची के कांके में ट्रांसपोर्ट नगर प्रमुख है। इसके अलावा सरकार कई योजनाओं की सौगात देगी। इसके साथ ही दो वर्ष पूरा होने पर हेमंत सोरेन अपनी सरकार का लेखाजोखा जनता के सामने रखेंगे कि चुनावी घोषणाओं में उन्होंने जो वायदे किए थे उसमें कितना काम आगे बढ़ा और कितना अभी अटका पड़ा है। इस पर भी वह जनता को जानकारी देंगे। 

सरकार फेल है - विपश्र
हालांकि,  विपक्ष पिछले कुछ दिनों से लगातार यह आरोप लगा रहा है कि अपने दो वर्षों के कार्यकाल में हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से विफल रही है। भाजपा (BJP) का कहना है कि हेमंत सरकार के दो साल बेहद तकलीफदेह और कष्टदायक रहे हैं।  इस सरकार ने किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों से किए वादे धरातल पर नहीं उतारे।  हेमंत सोरेन ने एक साल में पांच लाख लोगों को नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन इसमें वह बुरी तरह फेल रहे। भाजपा ने कहा कि 2021 को नियुक्ति वर्ष घोषित किए जाने के बावजूद इस सरकार ने युवाओं को छला। यह नियुक्ति देने वाला नहीं, नौकरी छीनने वाला यह साल साबित हुआ है। नए विज्ञापन निकले नहीं, बल्कि पूर्व के विज्ञापनों को भी रद्द कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें-झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: मॉब लिंचिंग पर मिलेगी अब मौत की सजा, विधानसभा में पास हुआ ऐसा बिल..

इसे भी पढ़ें-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बैठक से कांग्रेस का किनारा, प्रेशर पॉलिटिक्स या गठबंधन में दरार..

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

झारखंड: गैस लीक से 2 महिलाओं की मौत, लोगों ने किया धनबाद-रांची रोड जाम
कांग्रेस के हाथ से जाएगा एक और राज्य? NDA में शामिल होंगे झारखंड CM?